फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abohar kand main accused amit doda arrested

अबोहर कांडः मुख्यारोपी गिरफ्तार, पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी पुलिस

Sun, 20 Dec 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/अबोहर Updated Sun, 20 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
abohar kand main accused amit doda arrested

बहुचर्चित अबोहर के भीम हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अमित डोडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित शराब कारोबारी शिव लाल डोडा का भतीजा है। उसने अबोहर में पुलिस के सामने खुद आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन


आई.जी. डॉ. जतिंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। अब तक 13 आरोपी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। 21 लोगों को नामजद किया हुआ है। अब मामले की तह तक जाने के लिए सभी आरोपियों का पॉलीग्राफ टैस्ट कराया जाएगा। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात के दिन मैं दिल्ली में था: अमित
अमित डोडा ने कहा कि भीम हत्याकांड में उसका कोई लेना-देना नहीं है। जिस दिन यह घटना घटी थी वह दिल्ली के एक होटल में किसी कार्यक्रम में था और उसके साथ गुरुहरसहाए के कांग्रेसी विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुहरसहाए के कांग्रेसी विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी से मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उस दिन वह रात साढ़े ग्यारह बजे से लेकर सवा बारह बजे तक दिल्ली के होटल में आयोजित कार्यक्रम में थे और उनके साथ अमित डोडा भी था।

शिव लाल डोडा के खिलाफ रेड कार्नर जारी

abohar kand main accused amit doda arrested

इस मामले में एडीजीपी की अगुवाई में एसआईटी बनने की बात को खारिज करते हुए जैन ने कहा कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई आर्डर नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी चार गाड़ियों में आए थे, जिनमें से तीन बरामद की जा चुकी हैं। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आईजी ने कहा कि पुलिस ने फार्महाउस पर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेजने के लिए तैयारी कर ली है।

ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में अबोहर के थाना प्रभारी अभिनव चौहान और थाना वाहवाला के प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आईजी ने बताया कि इसी मामले में नामजद आरोपी शिव लाल डोडा के खिलाफ पुलिस ने रेड कार्नर भी जारी कर दिया है। अमित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान आईजी जतिंदर जैन के साथ आईजी अमर सिंह चाहल, एसएसपी फाजिल्का इंदरमोहन सिंह भट्टी और एसपी वीर चंद के अलावा एसपी एच बठिंडा डॉ. नानक सिंह भी उपस्थित थे।

खुलासा, हैरी ने फोन कर भीम को बुलाया था

abohar kand main accused amit doda arrested

आईजी जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हरप्रीत सिंह हैरी ने भीम टांक को फोन कर राजीनामा करवाने के लिए शिवलाल डोडा के फार्म हाउस पर बुलाया था। जब भीम अपने दोस्त गुरजंट सिंह के साथ वहां पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने अपने साथियों समेत भीम और गुरजंट पर तेजधार हथियारों से हमला कर दोनों के हाथ पांव काट दिए थे। इसके चलते भीम की मौत हो गई, जबकि गुरजंट अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस अब भी गैंगवार के दावे पर अडिग
शराब कारोबारी शिव लाल डोडा के फार्म हाउस पर दलित युवक भीम टांक की हत्या के मामले को आईजी रविवार को भी गैंगवार ही बताते रहे। पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद और पकडे़ गए आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामले में अभी ये आरोपी फरार हैं

abohar kand main accused amit doda arrested

मामले में फरार मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा, आरोपी विवेक विज, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और रजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

ये था पूरा मामला
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब के अबोहर में शराब व्यापारी शिव लाल डोडा के फॉर्म हाउस में  युवक भीम और गुरजंट जंटा को लोगों ने बंधक बनाकर हाथ-पैर काट दिए थे। हादसे के बाद युवक भीम की मौत हो गई थी। भीम के मरने की खबर फैलते ही अबोहर में लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जबरन दुकानें बंद कराईं गईं। कई जगह तोड़-फोड़ की।

भीड़ ने शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया। तीन अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने सब्जी मंडी चौक वाले ठेके को तोड़ डाला। दहशत में आए लोग दुकानें बंद करके भाग गए। मामला, बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और अबोहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed