फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abohar kand cbi enquiry demand by sunil jakhar

सीबीआई करे अबोहर कांड की जांच: सुनील जाखड़

Sun, 20 Dec 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
abohar kand cbi enquiry demand by sunil jakhar

कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील जाखड़ ने बहुचर्चित अबोहर कांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में करवाए जाने की उन्होंने मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार इस कांड को गैंगवार का नाम देकर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वह रविवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इसे गैंगवार साबित करने में जुटे हैं। जबकि भाजपा नेता विजय सांपला और सोम प्रकाश अबोहर का दौरा कर इसे दलित उत्पीड़न करार दे चुके हैं। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवलाल डोडा और उनके भतीजे अमित डोडा को बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद का कार्यालय आज भी शिवलाल डोडा के एल-वन गोदाम (शराब के) में चल रहा है। यह भी कहा कि इस कांड में घायल गुरजंट सरेआम शिवलाल डोडा और अमित डोडा के शामिल होने की बात कर रहा है। वहीं मृतक की मां इनसे खुद को खतरा बता रही है, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही।


दूसरी ओर आरोपियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जाखड़ ने कहा कि पंथ के नाम पर राजनीति करने वाले अकाली दल का दफ्तर शराब के गोदाम में होना यह साबित करता है कि राज्य में किस तरह माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। यह न केवल शराब बल्कि रेत और ड्रग्स के संबंध में भी है।

जाखड़ ने बताया कि शिवलाल डोडा पर केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भी केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed