{"_id":"56e12e9a4f1c1bbb0f8b456a","slug":"abohar-kand-bheem-tank-murder-punjab-assembly-session-punjab-congress-boycott-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सेशन: अबोहर कांड के मुद्दे पर कांग्रेसियों का वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सेशन: अबोहर कांड के मुद्दे पर कांग्रेसियों का वॉकआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए बाहर आते हुए कांग्रेसी विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बजट सत्र में शून्य काल के दौरान अबोहर में दलित युवक की हत्या का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने आशंका जताई कि पुलिस इस मामले में चालान नहीं पेश कर सकती है, लेकिन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने भरोसा दिया कि चालान समय पर पेश होगा, कोई ढील नहीं बरती जाएगी। फिर कांग्रेसी इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए और वाक आउट कर दिया।
जाखड़ ने कहा कि अबोहर में एक दलित युवक को मारा गया। आरोपी शराब ठेकेदार हैं, अकाली हलका इंचार्ज हैं। बारह मार्च को चालान पेश होना है, अगर नहीं हुआ तो आरोपियों को मदद मिलेगी। उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी डिप्टी सीएम से मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस चालान नहीं पेश कर सकती है। सुखबीर ने कहा कि यह दुखदायक घटना है, पर पुलिस ने तुरंत परचा दर्ज किया, 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया गया।
कहीं से भी कोई कसर बाकी नहीं रखी गई। सुखबीर ने कहा कि आरोपी शिवलाल डोडा अकाली दल का हलका इंचार्ज नहीं था, वह शिअद-भाजपा कैंडिडेट के खिलाफ लड़ा था। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर चालान पेश किए जाएं। जाखड़ ने कहा कि एफआईआर में मुख्य आरोपी का नाम ही नहीं था। एसएचओ पिछले चार महीने से उसके फार्म हाउस पर ही रह रहा था। दलित उत्पीड़न एक्ट भी बाद में लगाया गया।
विज्ञापन
इसकेसाथ ही कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। इससे पहले परनीत कौर ने नीले कार्डों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 70 प्रतिशत लोगों को खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत राशन मिलना चाहिए। सरकार इसे नए सिरे से रिव्यू करे। रनदीप नाभा ने इंडस्ट्री को राहत देने वाली पॉलिसी लाने की मांग की। बलबीर सिद्धू ने आतंकवाद पीड़ितों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का मुद्दा उठाया। अश्वनी सेखड़ी ने बटाला में पानी में सीवरेज मिक्सिंग से मौतों का मामला उठाया। सुखबीर ने कहा कि इसके लिए प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा।