फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Singh Chautala Criticized Narendra Modi in Rally

'मोदी ने CBI से चौटाला को भिजवाया जेल'

Mon, 13 Oct 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Mon, 13 Oct 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
Abhay Singh Chautala Criticized Narendra Modi in Rally

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के सरेंडर करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी इनेलो नेताओं के निशाने पर हैं। सोमवार को डबवाली में रैली को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने मोदी पर तीखा हमला बोला। अपने सोलह मिनट के भाषण में कई बार मोदी का नाम लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी इनेलो के साथ खड़े होकर कांग्रेस पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे थे। सीबीआई को स्वतंत्र एजेंसी बनाने की बात करते थे। आज उसी सीबीआई का दुरुपयोग करके ओमप्रकाश चौटाला को सलाखों के पीछे भेज दिया। अभय चौटाला ने कहा कि पीएम मोदी का हरियाणा विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।
विज्ञापन


हरियाणा में आकर मोदी प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं। जब जापान में तीन प्रोजेक्ट साईन कर रहे होते हैं तो अपने दूसरे घर को भूल जाते है। तब केवल मात्र उन्हें गुजरात ही दिखाई देता है। तीनों प्रोजेक्ट गुजरात में ले गये। हम पहले कहते थे कि सीएम हुड्डा किलोई के मुख्यमंत्री हैं, अब साथ में यह भी जुड़ गया कि पीएम मोदी केवल गुजरात के पीएम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति और पद की गरिमा भूले मोदी

Abhay Singh Chautala Criticized Narendra Modi in Rally

इनेलो नेता ने मोदी पर सीधा हमला करते हुये कहा कि नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति भी भूल गये हैं। साथ में अपने पद की गरिमा भी। जापान में उन्होंने राष्ट्रभाषा या फिर इंटरनेशनल भाषा में भारतीयों की ओर से भाषण नहीं दिया। बल्कि अपनी गुजराती में बोले केम छो, मजे में छो।

डबवाली में आना चाहते थे चौटाला, भाजपा ने साजिश कर रोक लिया
अभय चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की जमानत अवधि सत्रह अक्टूबर तक थी। बिना शर्त जमानत मिलने पर पूरे हरियाणा में उनके कार्यक्रम बनाये गये थे। कार्यक्रम के अनुसार आज रैली में उन्होंने आना था। लेकिन कांग्रेस तथा भाजपा को अपना सूपड़ा साफ होता दिखा। भाजपा ने सर्वे करवाया कि ओपी चौटाला की उपस्थिति में क्या असर पड़ेगा। सर्वे में अपना जनाधार खिसकता देख भाजपा ने तुरंत सीबीआई का दुरूपयोग करते हुये ओपी चौटाला को रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed