{"_id":"534c76eff6baf03bf233c15165da6dc2","slug":"abhay-chautala-in-chandra-babu-naidu-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में पहुंचे अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में पहुंचे अभय चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के विशेष आमंत्रण पर इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला और हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला हैदराबाद पहुंचे और उनके शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अभय और दुष्यंत चौटाला ने टीडीपी प्रमुख को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। अभय चौटाला ने टीडीपी प्रमुख को इनेलो परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुराने राजनैतिक पारिवारिक संबंध रहे हैं।
नायडू के तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख बनने के बाद भी इनेलो प्रमुख और टीडीपी के बीच घनिष्ठता रही है। टीडीपी प्रमुख हमेशा ही इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के शपथ ग्रहण एवं अन्य समारोह में शामिल होते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चंद्रबाबू नायडू ने इनेलो नेताओं को शपथ समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया।
विज्ञापन