{"_id":"291f481e9782b2c56432b387a62dbed6","slug":"aaverdhan-river-road-broke-huge-crop-destruction-in-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवर्धन नहर की पटरी टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवर्धन नहर की पटरी टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
पहले मौसम के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई, अब पटरी टूटने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। घटना यमुनानगर का है। यहां आवर्धन नहर की 35 फुट लंबी पटरी टूट गई।
विज्ञापन
पटरी टूटने से नहर का पानी खेतों में घुस गया और सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। मामले की सूचना मिलते ही किसान, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते फसल खराब हुई। फसल जलमग्न हो जाने से किसानों में काफी रोष है। वहीं, किसान यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन