{"_id":"c419d89911c675454a749ac684188ec1","slug":"aap-will-decide-leader-for-punjab-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप जल्द तय करेगी पंजाब में पार्टी का चेहरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप जल्द तय करेगी पंजाब में पार्टी का चेहरा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरों से आंदोलन नहीं, आंदोलन से चेहरे बनते हैं। ये चेहरे ही जनता के असल नुमांइदे हैं। दिल्ली में शानदार जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब में पार्टी का ऐसा ही चेहरा घोषित करेगी, जिसकी अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। सोमवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय पहुंचे आप के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने बातचीत में ये संकेत दिए।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि आज के दौर में चुनाव के दौरान एक चेहरा होना जरूरी हो गया है। पंजाब में भी पार्टीचेहरा तय करेगी। यह कब तय होगा, अभी नहीं कह सकते। योगेंद्र ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजे पार्टी के लिए अकल्पनीय थे। लग रहा था कि अगर थोड़ी और कोशिश कर लेते तो और भी सीटें हासिल की जा सकती थी। हालांकि योगेंद्र नहीं मानते कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिला जनाधार अब खिसक गया है।
विज्ञापन
उपचुनाव पैमाना नहीं
योगेंद्र ने माना कि पंजाब में दो उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसके साथ ही दलील दी कि उपचुनाव के नतीजों को जनाधार खिसकने का पैमाना नहीं माना जा सकता। उप चुनाव में दूसरे तरह के समीकरण होते हैं, सत्ताधारी दल मंत्रियों की फौज उतार देते हैं।
विज्ञापन
अवसर अब पहले से ज्यादा
आप नेता ने कहा कि पंजाब में सत्ताधारी शिअद-भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। नशा तस्करी में सत्ताधारियों की शमूलियत और लोगों के साथ भेदभाव को लेकर सरकार विरोधी लहर है। उधर, कांग्रेस विकल्प के रूप में है ही नहीं। ऐसे हालात में आप के लिए अवसर और ज्यादा हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पंजाब के तमाम गांवों में लड्डू बांटे गए। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में एक मजबूत विकल्प केरूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि धूरी उप चुनाव लड़ने पर अभी फैसला नहीं किया गया है।