{"_id":"15d1b80f0a716095cc8a1289f5d8d506","slug":"aap-will-campaigning-in-punjab-like-delhi-dialogue-for-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डायलॉग की तर्ज पर AAP का पंजाब डायलॉग 15 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डायलॉग की तर्ज पर AAP का पंजाब डायलॉग 15 मार्च से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी लोगों के सुझाव से अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 से पहले वहां किए गए दिल्ली डायलॉग की तर्ज पर पार्टी पंजाब डायलॉग शुरू करेगी। उसकी कमान भी दिल्ली डायलॉग के संचालक आशीष खेतान संभालेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि माघी कांफ्रेंस केबाद यह तय हो गया है कि पंजाब में आप की सरकार बन रही है, पर लोग यह जानना चाहते हैं कि पंजाब के लिए आप का विजन क्या है, सोच क्या है। इसे लेकर मंगलवार को कुछ बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
पंजाब के अहम मुद्दों पर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। आशीष खेतान ने कहा कि दिल्ली चुनाव से छह महीने पहले पहली बार दिल्ली डायलॉग का कॉन्सेप्ट पार्टी ने दिया था। अब पंजाब में वही कवायद दोहराई जाएगी। जिसकेलिए पार्टी ने दस वर्ग चुने हैं। इनमें किसान, युवा, महिलाएं, कारोबारी, उद्यमी, सरकारी मुलाजिम, एक्स-सर्विसमैन, मजदूर, प्रोफेशनल्स और एनआरआई शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पंजाब केदस अहम मुद्दे चुने गए हैं, जिन पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इनमें किसानों की आत्महत्या, नशे, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था, सेहत व शिक्षा, माफिया (लैंड, माइनिंग, केबल, लिकर और ट्रांसपोर्ट), महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलित उत्पीड़न और हाउसिंग शामिल हैं।
पर्यावरण और पानी की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। यह मुहिम 15 मार्च से 15 अगस्त तक चलेगी, हर विधानसभा हलके में पंद्रह दिन लगाए जाएंगे। पहले हलके, फिर राज्यस्तर पर मंथन होगा। हर घर तक पार्टी पहुंचेगी। पंजाब में किस तरह की सरकार लोग चाहते हैं, इसका ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे।
विवादित पोस्टर से आप का नाता नहीं
पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्मदिन मनाने संबंधी पोस्टर का आप से कोई नाता नहीं है। यह डर्टी पॉलिटिक्स है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टी जो भी मैटीरियल जारी करती है सार्वजनिक रूप से जारी करती है। कैप्टन अमरिंदर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के दंगे करवाए, उन्हें ऐसी बातें करने का अधिकार नहीं है। हम मोहब्बत की बुनियाद पर पंजाब खड़ा करना चाहते हैं।
दिल्ली में विधायकों का वेतन बढ़ाने पर पार्टी का बचाव करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ईमानदारी की राजनीति करती है। कैप्टन अपनी पत्नी और बेटे केस्विस बैंक खातों के बारे में बताएं। वेतन बढ़ोतरी को गलत ढंग से प्रोजेक्ट किया जा रहा है। कैप्टन पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्हें इंकलाब नहीं समझ आएगा। हम पुलिस गुंडागर्दी, नशा, माफिया, भ्रष्टाचार के खिलाफ इंकलाब की बात कर रहे हैं। कैप्टन को बादल से मिले हुए हैं।
जल्द घोषित होंगे कैंडिडेट
संजय सिंह ने कहा कि पार्टी फरवरी या मार्च तक कैंडिडेट घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। विधानसभा चुनाव 2017 केलिए पार्टी केकैंडिडेट कई चरणों में घोषित होंगे। धीरे-धीरे कर सभी उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया फरवरी या मार्च से शुरू हो जाएगी।
परचा दर्ज करवाएं मजीठिया
संजय सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने उनके खिलाफ कोर्ट केस करवाया है। जिसमें सालों लग जाएंगे। इस बीच आप की सरकार बन जाएगी और हम मजीठिया को जेल में डाल देंगे। अगर मजीठिया चाहें तो उनकेखिलाफ किसी थाने में परचा दर्ज करवाएं और उन्हें अंदर करवाएं। जिस तरह उन्होंने पंजाब में हजारों लोगों पर झूठे परचे दर्ज करवाए हैं।