{"_id":"2e4ba45581a66789f0db9fed99000010","slug":"aap-rally-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'आप' की रैली, दिखे अनोखे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 'आप' की रैली, दिखे अनोखे रंग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी के वालंटियर्स ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों की उत्सुकता देखने लायक थी।
यात्रा के दौरान एक सीनियर सिटीजन अपनी कार से उतरा और साइकिल यात्रा के साथ पैदल ही दौड़ने लगा। उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा लिया और सेक्टर 10-11 से लेकर सुखना तक दौड़ लगाई।
यह यात्रा सेक्टर 20,21, 22, 23, 16, 15, 14, 12, 11, 10 से होते हुए सुखना लेक पर समाप्त हुई। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल व भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा के दौरान कई कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का चुनाव चिह्न झाडू़ पकड़े हुए थे। यात्रा की शुरुआत रविवार सवेरे सेक्टर 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुई। रैली की अगुवाई गुरजसजीत सिंह ने की।
पार्टी ने करीब 20 किलोमीटर का एरिया साइकिल से कवर किया और लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी ने 53 मेंबर को ज्वाइन कराया। ऑनलाइन भी मेंबरशिप की गई।
करीब 200 लोगों को टोपियां और बैग बांटे गए। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी भारी संख्या में मौजूद रही। साइकिल यात्रा में युवाओं से लेकर सीनियर सिटीजन मौजूद रहे।
इस मौके पर एग्जीक्यूटिव मेंबर निकिता पंडित, प्रेम दिल भार्गव, केसर डूमरा सहित कई लोग मौजूद रहे।