फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap punjab state president sanjay singh filed defamation case against devendra sehrawat

आप का बड़ा पलटवार, 'अपने' विधायक समेत 4 पर मानहानि का केस

Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
aap punjab state president sanjay singh filed defamation case against devendra sehrawat
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे संजय सिंह।
आम आदमी पार्टी ने बड़ा पलटवार करते हुए अपने एक विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली से विधायक देवेंद्र सहरावत, फिल्लौर (जालंधर) निवासी पवित्र सिंह, उनकी पत्नी लखविंदर कौर और फरीदकोट निवासी हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन मंत्री दुर्गेश पाठक ने जिला अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है।

इस सिलसिले में शुक्रवार को संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पार्टी के लीगल सेल के प्रेसिडेंट हिम्मत सिंह के साथ जिला अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने उक्त चारों के खिलाफ अलग-अलग केस फाइल किया। सीजेएम कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 1 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


 

छवि को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

aap punjab state president sanjay singh filed defamation case against devendra sehrawat
sanjay singh - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
पार्टी विधायक देवेंद्र सिंह के खिलाफ दायर केस में संजय सिंह और दुर्गेश पाठक की ओर से आरोप लगाया गया है कि सहरावत विपक्षी पार्टियों की ओर से उनकी और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

केस में कहा गया है कि सहरावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को उन दोनों के खिलाफ एक पत्र लिख आरोप लगाया था कि वह पंजाब के विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में टिकट के नाम पर महिलाओं के यौन शोषण में संलिप्त हैं। उनके वकील की ओर से उनके बयान वाले कुछ समाचारों से जुड़ी दिल्ली के अखबारों की कटिंग को भी अदालत में पेश की गई है।

किंगरा के खिलाफ स्टिंग को लेकर केस दायर

aap punjab state president sanjay singh filed defamation case against devendra sehrawat
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
वहीं दुर्गेश पाठक द्वारा हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के केस में कहा गया है कि ‘किंगरा पार्टी से फरीदकोट चुनावी क्षेत्र से टिकट चाहता था, जबकि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि तय प्रक्रिया के तहत ही टिकट दिया जाएगा।’ इस पर जब किंगरा को पता चला कि उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद 1 सितंबर को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता में किंगरा ने कुछ लोगों की बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सुनाई। इसमें सुनाया गया कि संगठन मंत्री दुर्गेश पाठक से मिलने और साथ रहने के लिए 5 लाख रुपये प्रति माह देने होंगे। दुर्गेश पाठक की ओर से कहा गया है कि इन आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इन दो आप नेताओं के खिलाफ भी केस

aap punjab state president sanjay singh filed defamation case against devendra sehrawat
sanjay singh 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
इसके अलावा दोनों आप नेताओं की ओर से पवित्र सिंह और उनकी पत्नी लखविंदर कौर के खिलाफ दायर शिकायत में कहा गया है कि, वह दोनों उनसे 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में फिल्लौर से लखविंदर कौर को टिकट देने की मांग करते रहे हैं।

उन्हें बताया गया था कि तय प्रक्रिया के तहत ही टिकट दी जाएगी। इसके बाद पवित्र और लखविंदर कौर ने 17 अगस्त को चंडीगढ़ में एक पत्रकारों वार्ता में आरोप लगाए कि संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने पवित्र सिंह और उनकी पत्नी से टिकट के नाम पर 50 लाख रुपये की डिमांड की।

साथ ही कहा कि संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने उनसे कहा कि फिल्लौर से पार्टी टिकट का दाम 2.5 करोड़ रुपये है। इससे दोनों की छवि को नुकसान पहुंचा है। दोनों नेताओं ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताते हुए आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed