फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP now action mode in punjab, strategy ready

दिल्ली के बाद अब 'आप' की क्रांति पंजाब में

Thu, 19 Feb 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
AAP now action mode in punjab, strategy ready

दिल्ली फतेह करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें अब पंजाब पर टिक गई हैं। पार्टी निकाय चुनाव के बाद मास कॉन्टैक्ट प्रोग्राम के जरिए सूबे के लोगों के बीच जाएगी।

विज्ञापन


आप के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बताया कि जल्द ही लोक चेतना कार्यक्रम लांच किया जाएगा, जिसमें हाल पंजाब दा, दर्द पंजाब दा के बैनर तले चेतना यात्रा, रैलियां, बौद्धिक फोरम, सेमिनार आदि आयोजित किए जाएंगे। लोगों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


नशों ने युवाओं को तबाह कर दिया है, प्रदूषण से कैंसर बढ़ रहा है, किसान परेशान हैं, विधवाओं-बुजुर्गों-बेरोजगारों को पेंशन नहीं मिल रही है, मुलाजिमों के वेतन और मेडिकल बिल रुके हुए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता जतिंदर मौदिगल की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है, जो सरकार की पोल खोलेगी। कमेटी यह जानकारी जुटाएगी कि वीआईपीज की सुरक्षा, हैलिकॉप्टरों और ट्रांसपोर्ट पर कितना खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी लोगों से सांझी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विभिन्न सेक्टरों में माहिरों के थिंक टैंक बनाए हैं, जो मौजूदा सिस्टम की बुराइयां और उनको दूर करने केतरीके चिन्हित करेंगे।

छोटेपुर ने माना कि लोकसभा में जीत के पार्टी कुछ समय के लिए निष्क्रिय रही, जिससे लोगों में मायूसी छा गई थी। पर दिल्ली जीत के बाद वे री-चार्ज हो गए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि संगठनात्मक ढांचा दिल्ली की तर्ज पर जल्द खड़ा किया जाएगा।

'जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा'

AAP now action mode in punjab, strategy ready

सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि इस समय पंजाब में पार्टी के साढ़े चार लाख मेंबर हैं, जल्द ही सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। पंजाब में पार्टी के चेहरे केसवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर सीएम कैंडिडेट का चुनाव किया जाएगा।

सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व शिअद के कई नेता उनके संपर्क में हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे। पर भ्रष्टाचार या अपराधिक बैकग्राउंड वाले नेताओं को कतई शामिल नहीं किया जाएगा। सभी को कहा है कि पद का वादा नहीं कर सकते, फिलहाल काम करो। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत बादल की ओर से कोई एप्लिकेशन नहीं आई, न ही पार्टी ने उन्हें बुलाया है।

धूरी उप चुनाव पर फैसला जल्द
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि धूरी विधानसभा उप चुनाव में अभी काफी समय है। पार्टी जल्द इस पर फैसला लेगी। 2 से 4 दिन में वह राष्ट्रीय कंवीनर अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कमेटी की मीटिंग भी बुलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed