फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp bhagwant maan says about arun jaitley

'अरुण जेटली को लोकसभा में बोलने नहीं दूंगा'

Sat, 17 May 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 17 May 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant maan says about arun jaitley

संगरूर से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद भगवंत मान ने कहा कि अरुण जेटली के मंत्री बनने के सूरत में वह उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं देंगे।

विज्ञापन


वे जेटली से कहेंगे कि पहले चुनकर आओ। मान जीत के बाद शनिवार शाम गांव खटकड़कलां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहीद-ए-आजम के बुत के चरणों में सांसद का सर्टिफिकेट रखकर उन्हें नमन किया। इस दौरान भगवंत मान कई बार भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी आए।
विज्ञापन

लोकसभा में भी भगत सिंह वाली पगड़ी पहनेंगे

aap mp bhagwant maan says about arun jaitley

भगवंत मान ने कहा कि जब लोकपाल के लिए अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल संघर्ष कर रहे थे, तो यह नेता उन्हें चुनकर आने के लिए कहते थे। अब वह भी अरुण जेटली के मंत्री बनकर लोकसभा में बोलने पर यही सवाल उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह लोकसभा में भी भगत सिंह वाली पगड़ी पहनेंगे और पंजाबी को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत को भगत सिंह के विचारों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के गांव की मिट्टी को उनके साथ हाथ में उठाने वाले मनप्रीत बादल आज कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं, जबकि वह आज भी वहीं खड़े हैं।

पंजाब का अगला सीएम नहीं हूं

aap mp bhagwant maan says about arun jaitley

आप वर्करों द्वारा उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताए जाने पर उन्होंने वर्करों से ऐसा न करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया में भी उन्हें पंजाब का अगला सीएम प्रचारित करने को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि वह भगत सिंह के विचारों को लेकर चले थे और आगे भी चलते रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता शिव कौड़ा, गगन, दविंदर, सौरभ, अश्वनी जोशी और रजिंदर शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed