फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap leader vinod kumar allegation on sanjay singh, durgesh pathak to demand one crore for election

'आप' फिर विवादों में, पार्टी नेता ने लगाए एक करोड़ मांगने के आरोप

Fri, 25 Nov 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
aap leader vinod kumar allegation on sanjay singh, durgesh pathak to demand one crore for election
संजय सिंह
विवादों और गिरते ग्राफ से जूझ रही आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में है। पार्टी नेता ने एक करोड़ मांगने के आरोप लगाए हैं। पार्टी की ओर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषित एक उम्मीदवार ने ही आप के राष्ट्रीय नेताओं पर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पठानकोट जिले में भोआ विधानसभा हलके से आप के उम्मीदवार विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक ने उनसे एक करोड़ रुपये मांगे। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि वह काफी समय से आप से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने सात अक्तूबर को उन्हें भोआ से उम्मीदवार घोषित किया था। एकाएक संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने कहा कि उनकी चुनाव मुहिम बहुत ढीली चल रही है। चुनाव मुहिम तेज करने के नाम पर दोनों नेताओं ने उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की। बारह नवंबर को चंडीगढ़ में एक कोठी पर बुला कर पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, जो संजय कहते हैं वही करो

aap leader vinod kumar allegation on sanjay singh, durgesh pathak to demand one crore for election
sanjay singh
विनोद ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि इस बारे में वह अरविंद केजरीवाल से बात करना चाहते हैं तो संजय सिंह ने फोन पर केजरीवाल से बात कराई। केजरीवाल ने कहा कि जो संजय कहते हैं वही करो, यह हाईटेक चुनाव है, इसमें पैसे लगते ही हैं।

विनोद कुमार ने कहा कि संजय सिंह ने केजरीवाल बता कर फोन पर बात कराई थी। पर उन्हें नहीं पता कि दूसरी तरफ केजरीवाल ही थे या कोई और। दोनों नेताओं ने कहा कि वह अब तक हुए खर्च केतीस लाख रुपये ले लें और अपनी उम्मीदवारी छोड़ दें।

बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करयह कहें कि वह मजबूरी में पारिवारिक कारणों से उम्मीदवारी छोड़ रहे हैं। उसे कहा गया कि लोग दो करोड़ देने को भी तैयार बैठे हैं। विनोद कुमार ने कहा कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। चाहे पार्टी अब उन्हें बाहर का रास्ता क्यों न दिखा दे।

आप ने भोआ उम्मीदवार को हटाया, आरोपों का किया खंडन

aap leader vinod kumar allegation on sanjay singh, durgesh pathak to demand one crore for election
sanjay singh
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने भोआ से प्रत्याशी विनोद कुमार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कोई भी आरोप साबित कर दे तो वह सियासत से सन्यास ले लेंगे। पार्टी ने विनोद कुमार की जगह अमरजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि विनोद कुमार का चुनाव प्रचार ढीला चल रहा था। इसलिए वह पार्टी द्वारा ली जाने वाली रोजाना रिपोर्ट फर्जी भेज रहा था। विनोद कुमार को टिकट बदलने की चेतावनी दी गई तो उसने एक हफ्ते की मोहलत मांगी।

पर वह अपनी कारगुजारी में सुधार नहीं कर सके। पिछले शुक्रवार को पीएसी ने उनकी जगह अमरजीत सिंह को टिकट देने का फैसला कर लिया, इसलिए वह पार्टी को बदनाम करने को झूठे आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों ने आरोप लगाए पर कोई साबित नहीं कर सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed