फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap leader naresh yadav seeks resignation from cm badal and depty sm badal in malerkotla discourtesy

मालेरकोटला बेअदबीः मुख्यारोपी के खुलासे से गर्माया केस, नरेश यादव भड़के

Fri, 04 Nov 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 04 Nov 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
aap leader naresh yadav seeks resignation from cm badal and depty sm badal in malerkotla discourtesy
आप एमएलए नरेश यादव
मालेरकोटला बेअदबी को लेकर मुख्यारोपी के खुलासे के बाद मामला गरमा गया गया है, वहीं नरेश यादव ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी संबंधी उन पर लगाए आरोपों को वह शुरू से ही बड़ी साजिश का हिस्सा कह रहे थे।
विज्ञापन


उनके खिलाफ अदालत में पुलिस की ओर से भुगताए मुख्य गवाह विजय गर्ग द्वारा मीडिया के सामने मामले की सच्चाई बताने के बाद पंजाब पुलिस व बादल सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है कि किस तरह से सरकार ने दबाव डाल कर पंजाब पुलिस द्वारा उन पर झूठा केस डलवाया।
विज्ञापन


यादव ने वीरवार रात को हलका पटियाला देहाती में कई जगह रैलियों को संबोधित किया। इस मौके पर नरेश यादव ने मांग की कि जिस तरह लोगों द्वारा चुने गए नुमाइंदे पर साजिश के तहत इतना बड़ा केस डाला गया है, उसकी किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इशारों पर दर्ज कराए जा रहे मामले

aap leader naresh yadav seeks resignation from cm badal and depty sm badal in malerkotla discourtesy
आप विधायक अमानतुल्लाह खान और नरेश यादव - फोटो : PTI
नरेश यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में लोगों के चुने हुए नुमाइंदों के साथ सरकार के कथित इशारों पर इस तरह के मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल जिनके पास पुलिस विभाग भी है, उनको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। यादव ने दावा किया कि आप को पंजाब में 100 सीटें हासिल होंगी।

वह आप के पटियाला देहाती हलके से घोषित उम्मीदवार करनवीर सिंह टिवाना के हक में रैलियों को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। यादव ने कनसुहा, लंग और बाजवा कालोनी में इकट्ठों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडाराज है और इसे आप ही सत्ता में आकर खत्म कर सकती है। लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं, यही कारण है कि वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

जैसे ही पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगेगी, तो सभी को आप के हक में चलती हवा महसूस होगी। इस मौके पर टिवाना ने पार्टी टिकटें पाने के लिए पैसों का इस्तेमाल करने के लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि घोषित 61 उम्मीदवारों में से ज्यादातर के पास पैसा देने का सामर्थ्य ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed