{"_id":"577c14b14f1c1b72027fb137","slug":"aap-leader-apologizes-for-comparison-of-election-manifesto-to-guru-granth-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से, आप नेताओं ने माफी मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से, आप नेताओं ने माफी मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
आशीष खेतान्र, आप नेता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के चुनावी घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से करने के मामले में अाप नेता आशीष खेतान और कंवर संधू ने माफी मांग ली है। आप के चुनावी घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से करने के मामले में दिल्ली डायलॉग आयोग के चेयरमैन आशीष खेतान और पंजाब डायलॉग के प्रमुख कंवर संधू ने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
खेतान ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम के दौरान अनजाने में निकले कुछ शब्दों के लिए वह माफी मांगते हैं। उनका मकसद किसी भी वर्ग, समुदाय या व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था। कंवर संधू ने कहा कि यूथ मेनीफेस्टो के कवर पेज को लेकर कुछ लोगों के एतराज आए हैं। इसलिए इस पेज को बदला जाएगा।
विज्ञापन