झूठे और धोखबाजों की पार्टी है आप, असली चेहरा आया सामने : कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को झूठों व धोखेबाजों का एक समूह करार देते हुए कहा है कि एक दोषी को शामिल करने से पहले, उसका इतिहास जांचने की जरूरत न समझने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुके हैं।
सोमवार को जारी बयान में, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भले ही पार्टी ने नुकसान से बचने की कोशिश में नवदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया, जिसे एक दलित नेता से मारपीट के मामले में सात साल की जेल हुई थी, लेकिन इस कदम ने पार्टी के असली चेहरे को सामने ला दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वास्तव में पार्टी ने उक्त दोषी को पीड़ित दलित के अलावा, मामले में प्रत्यक्षदर्शी के साथ ही शामिल करके आप में नैतिकता की पूरी तरह से गैर मौजूदगी को पेश कर दिया है।
'पार्टी को आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर नहीं है कोई चिंता'
उन्होंने कहा है कि यह घटना साफतौर पर इशारा करती है कि पार्टी सिर्फ टिकटों की ही नहीं, बल्कि सदस्यता की भी बिक्त्रस्ी कर रही है, जिसे उम्मीदवारों के इतिहास, आपराधिक रिकॉर्ड इत्यादि को लेकर कोई चिंता नहीं है।
कांग्रेस नेताओं- केवल सिंह ढिल्लों, चौधरी सुरेन्द्र सिंह व बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि इस घटना से आप ने फिर से खुद को एक दलित विरोधी पार्टी के तौर पर साबित कर दिया है।उन्होंने कहा है कि यामिनी गोमर सहित आप के नेता व वर्कर सरेआम केजरीवाल व उनके साथियों पर दलित विरोधी एजेंडा अपनाने के आरोप लगा चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि आप की पंजाब में कोई मौजूदगी न होना, एक सबूत है कि आप विश्वसनियता या नैतिकता पर कंगाल है। पार्टी का उच्च नेतृत्व भी अपनी बैठकों व रैलियों में भीड़ नहीं इकट्ठी कर पा रहा। इससे साफ होता है कि आप चुनावों का सामना कर रहे राज्य में पूरी तरह से आधार खो चुकी है।