फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Is the party of false and deceitful people, real face came out : congress

झूठे और धोखबाजों की पार्टी है आप, असली चेहरा आया सामने : कांग्रेस

Mon, 26 Dec 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
AAP Is the party of false and deceitful people, real face came out : congress
दलित नेता बंत सिंह ने ज्वॉइन की आप

पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को झूठों व धोखेबाजों का एक समूह करार देते हुए कहा है कि एक दोषी को शामिल करने से पहले, उसका इतिहास जांचने की जरूरत न समझने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भले ही पार्टी ने नुकसान से बचने की कोशिश में नवदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया, जिसे एक दलित नेता से मारपीट के मामले में सात साल की जेल हुई थी, लेकिन इस कदम ने पार्टी के असली चेहरे को सामने ला दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वास्तव में पार्टी ने उक्त दोषी को पीड़ित दलित के अलावा, मामले में प्रत्यक्षदर्शी के साथ ही शामिल करके आप में नैतिकता की पूरी तरह से गैर मौजूदगी को पेश कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी को आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर नहीं है कोई चिंता'

AAP Is the party of false and deceitful people, real face came out : congress
अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा है कि यह घटना साफतौर पर इशारा करती है कि पार्टी सिर्फ टिकटों की ही नहीं, बल्कि सदस्यता की भी बिक्त्रस्ी कर रही है, जिसे उम्मीदवारों के इतिहास, आपराधिक रिकॉर्ड इत्यादि को लेकर कोई चिंता नहीं है। 

कांग्रेस नेताओं- केवल सिंह ढिल्लों, चौधरी सुरेन्द्र सिंह व बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि इस घटना से आप ने फिर से खुद को एक दलित विरोधी पार्टी के तौर पर साबित कर दिया है।उन्होंने कहा है कि यामिनी गोमर सहित आप के नेता व वर्कर सरेआम केजरीवाल व उनके साथियों पर दलित विरोधी एजेंडा अपनाने के आरोप लगा चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि आप की पंजाब में कोई मौजूदगी न होना, एक सबूत है कि आप विश्वसनियता या नैतिकता पर कंगाल है। पार्टी का उच्च नेतृत्व भी अपनी बैठकों व रैलियों में भीड़ नहीं इकट्ठी कर पा रहा। इससे साफ होता है कि आप चुनावों का सामना कर रहे राज्य में पूरी तरह से आधार खो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed