{"_id":"5bd96c3ebdec22699a739a36","slug":"aap-delhi-cm-arvind-kejriwal-will-not-participate-in-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल का एलान- इस बार नहीं लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल का एलान- इस बार नहीं लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान
अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टू
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
साल 2014 के लोकसभा चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बनारस लोकसभा सीट से ताल ठोकने वाले अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा एलान कर दिया है। दरअसल, इस बार वे 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फतेहाबाद के भट्टू में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमर उजाला समाचार पत्र के संवाददाता से खास बातचीत में इसको लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और दिल्ली पर ही ध्यान देंगे। पिछले लोकसभा चुनावों में उनके बनारस से चुनाव लड़ने पर विपक्षी दलों ने उन्हें दिल्ली से भगोड़ा तक कहकर घेरने का प्रयास किया था।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पराली से प्रदूषण की समस्या पर किसानों की बजाए प्रदेश की बीजेपी, पंजाब की कांग्रेस व केंद्र की सरकार की लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वो बार-बार पंजाब, हरियाणा के सीएम से समस्या के समाधान के लिए चक्कर काट-काटकर थक गया लेकिन इसके बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।

Trending Videos
पराली मुद्दे पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन से मिले थे
arvind kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि वो पराली मुद्दे पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन से भी मिले थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वो पंजाब-हरियाणा के किसानों को कोई विकल्प देंगे, लेकिन वो आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ।
हरियाणा में लगातार बढ़ती नशे की समस्या के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के सीएम ने साफ किया कि नशे का खात्मा सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार कर सकती है क्योंकि मौजूदा सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया नहीं अपना रही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनती है तो वो शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष काम करेगी और लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए पहले दिन से काम शुरू करेगी। उन्होंने संकेत दिए कि हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रत्येक मोहल्ले में यहां भी दिल्ली की तर्द पर क्लिनिक खोले जा सकते हैं।