फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Candidate Complaint to Election Commission

'आप' के प्रत्याशी की चुनाव आयोग से शिकायत

Fri, 18 Apr 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 18 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
AAP Candidate Complaint to Election Commission

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसराज सिंह लोंगिया का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। जसराज पर उनकी पार्टी के ही वर्कर वकील प्रदीप सिंह सिद्धू निवासी रामपुरा ने जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी बठिंडा को शिकायत देकर दो जगह से गलत हलफनामा देकर वोट बनवाने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी उम्मीदवारी खारिज करने व पीपल रिप्रेंजेंटेटिव एक्ट 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई करने की भी मांग की है।

विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में रिटर्निंग अधिकारी बठिंडा को लिखा है कि जसराज सिंह ने बठिंडा लोकसभा के लिए दिए नामजदगी पत्र में सीरियल नंबर 995 पार्ट 221 एसएएस नगर 53 (पंजाब विधानसभा हल्का मोहाली) के तहत अपना नाम जसराज सिंह लोंगिया पुत्र अजमेर सिंह निवासी मकान नंबर 3448, सेक्टर 71, मोहाली बताया है जबकि उसने पहले ही अपनी वोट सीरियल नंबर 736 पार्ट 212 एसएएस 53 (पंजाब विधानसभा हलका मोहाली) में करनजसवीर सिंह पुत्र अजमेर सिंह, मकान नं. 2731, सेक्टर 70 में भी अपनी वोट बनवा रखी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि बठिंडा से आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे जसराज सिंह लोंगिया उर्फ करनजसवीर सिंह ने अपनी नई वोट बनवाने के समय अपना नाम व पता बदल लिया है। नामजदगी पत्र के पैरा नंबर चार में जसराज ने दावा किया है कि वह इस पते पर पिछले छह माह से रह रहा है जबकि उसकी ओर से प्रूफ के तौर पर लगाया गया राशन कार्ड इस पते पर फरवरी में बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराज ने नामजदगी पत्र में यह गलत जानकारी दी है। हल्फिया बयान में जसराज ने अपना पुराना नाम और पुराना पता भी गलत मंशा व गुप्त मकसद से नहीं बताया है। करनजसवीर सिंह के वोट नंबर 736 के बाद 737 नंबर उसके भाई अरविंदर सिंह, सीरियल नंबर 738, उसकी भाभी जसवीर कौर पत्नी अरविंदर सिंह 735 पर और जसराज की माता गुरमीत कौर पत्नी अजमेर सिंह के वोट पुराने पते पर बने हुए हैं।


प्रदीप सिंह ने जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी से मांग की है कि गुप्त मंशा से दो जगह नाम बदलकर वोट बनवाने और झूठा हल्फनामा देकर गुमराह करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसराज सिंह उर्फ करनजसवीर सिंह की उम्मीदवारी खारिज करने के साथ-साथ हलफनामे में गलत जानकारी देने के चलते बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बारे में जिला चुनाव अधिकारी केके यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है। जांच के लिए कह दिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed