फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Announced candidate for Gurdaspur Loksabha bypolls

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 'आप' ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानिए

Sun, 17 Sep 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
AAP Announced candidate for Gurdaspur Loksabha bypolls
सुरेश खजुरिया
गुरदासपुर के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से मेजर जरनल सुरेश खजुरिया उम्मीदवार होंगे। इसका एलान रविवार को पार्टी के सूबा प्रधान भगवंत मान और विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सर्किट हाउस में रखी एक प्रेसवार्ता के दौरान किया। खैरा ने दावा किया कि उनका उम्मदीवार जमीन से जुड़ा हुआ है, वहीं अन्य पार्टियों के उम्मीदवार पैराशूट से उतारे गए हैं। मान से जब इस चुनाव में आप के मुद्दे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सूबे की बाकी पार्टियों की वादाखिलाफी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े किए थे, लेकिन अभी तक कोई पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


दरअसल, गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में 15 लाख से अधिक वोटर 11 अक्तूबर को सांसद चुनेंगे। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक इस बार चुनाव में 15 लाख 17 हजार 436 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के अधीन जिला गुरदासपुर और जिला पठानकोट आते हैं। जिला पठानकोट में तीन विधानसभा हलके जबकि गुरदासपुर के अधीन छह विधानसभा हलके आते हैं। इनमें जिला पठानकोट का विधानसभा हलका सुजानपुर, भोआ और पठानकोट और गुरदासपुर जिले का हलका गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक शामिल है।
विज्ञापन


इन सभी नौ विधानसभा हलकों के कुल 1517436 वोटर अपने नए सांसद का चुनाव करेंगे। वोटरों में 807921 पुरुष और 709498 महिलाएं हैं। जिला गुरदासपुर में 1038514 और जिला पठानकोट में 478922 वोटर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

1781 पोलिंग स्टेशनों पर होगी वोटिंग

AAP Announced candidate for Gurdaspur Loksabha bypolls
Punjab Polls - फोटो : File Photo
आंकड़ों के हिसाब से अधिक वोटरों वाला विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक है। डेरा बाबा नानक हलके में सबसे अधिक 1 लाख 83 हजार 91 वोटर हैं। डेरा बाबा नानक के बाद गुरदासपुर के ही विधानसबा हलका दीनानगर का नंबर आता है। दीनानगर में 1 लाख 81 हजार 798 वोटर हैं। जिला पठानकोट में भोआ सबसे अधिक वोटरों वाला हलका है। भोआ में 1 लाख 74 हजार 313 वोटर हैं। 

1781 पोलिंग स्टेशनों पर होगी वोटिंग
गुरदासपुर उपचुनाव में होने वाली वोटिंग के लिए 1781 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। 1257 पोलिंग लोकेशनों में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों में 385 शहरी और 1396 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें 457 स्टेशन संवेदनशील और 74 पोलिंग स्टेशन अतिसंवेदनशील दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed