{"_id":"578a3bc74f1c1b010513e486","slug":"aap-aap-mp-mann-punjab-assembly-election-candidate-list-bhagwant-singh-mann-cm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस चुनावः CM उम्मीदवार को लेकर आप सांसद का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस चुनावः CM उम्मीदवार को लेकर आप सांसद का बड़ा एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम पद उम्मीदवार के नाम को लेकर आप सांसद ने बड़ा एलान किया है... आम आदमी पार्टी के सांसद एवं पंजाब चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा पार्टी द्वारा पंजाब से पंजाबी व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा।
शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के ओहदे संबंधी फैसला किया गया है कि पंजाब से ही पंजाबी व्यक्ति को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे लेकिन वह समय समय पर पंजाब आकर लोगों से अपना संपर्क बनाए रखेंगे।
मान ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत अथवा अगस्त के पहले सप्ताह चुनाव लडने वाले बीस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों के चुनाव घोषणा पत्र के बाद अब पार्टी द्वारा किसानों संबंधी चुनावी घोषणा पत्र भी अगस्त में अरविंद केजरीवाल जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मोगा जिला में यह समागम किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रचार कमेटी द्वारा सूबे के कस्बों में रैलियां करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में मालवा और दोआबा के कस्बों में शाम पांच बजे से सात बजे तक रैलियां करके लोगों को पार्टी की नीति यों से अवगत करवाया जाएगा।
शिअद और कांग्रेस पर निशाना साधते मान ने कहा कि दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की बढ़त से बौखलाई हुई हैं और इसी बौखलाहट के कारण यह उनकी पार्टी को कभी नक्सली पार्टी कहते हैं और कभी कहते हैं कि इस पार्टी का पाकिस्तान से संबंध है।