फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap, aap mp mann, punjab assembly election, candidate list, bhagwant singh mann, cm candidate

पंजाब विस चुनावः CM उम्मीदवार को लेकर आप सांसद का बड़ा एलान

Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
aap, aap mp mann, punjab assembly election, candidate list, bhagwant singh mann, cm candidate
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम पद उम्मीदवार के नाम को लेकर आप सांसद ने बड़ा एलान किया है... आम आदमी पार्टी के सांसद एवं पंजाब चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा पार्टी द्वारा पंजाब से पंजाबी व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के ओहदे संबंधी फैसला किया गया है कि पंजाब से ही पंजाबी व्यक्ति को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे लेकिन वह समय समय पर पंजाब आकर लोगों से अपना संपर्क बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


मान ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत अथवा अगस्त के पहले सप्ताह चुनाव लडने वाले बीस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों के चुनाव घोषणा पत्र के बाद अब पार्टी द्वारा किसानों संबंधी चुनावी घोषणा पत्र भी अगस्त में अरविंद केजरीवाल जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मोगा जिला में यह समागम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रचार कमेटी द्वारा सूबे के कस्बों में रैलियां करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में मालवा और दोआबा के कस्बों में शाम पांच बजे से सात बजे तक रैलियां करके लोगों को पार्टी की नीति यों से अवगत करवाया जाएगा।


शिअद और कांग्रेस पर निशाना साधते मान ने कहा कि दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की बढ़त से बौखलाई हुई हैं और इसी बौखलाहट के कारण यह उनकी पार्टी को कभी नक्‍सली पार्टी कहते हैं और कभी कहते हैं कि इस पार्टी का पाकिस्तान से संबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed