फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP, Aam Admi Party will Announce Lok sabha Election 2019 Candidates in December Month

'आप' दिसंबर में करेगी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों का एलान, इन्हें मिलेगी तरजीह

Wed, 24 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
AAP, Aam Admi Party will Announce Lok sabha Election 2019 Candidates in December Month
kejriwal
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की कोर समिति की बैठक कमेटी के चेयरमैन और विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में सांसद भगवंत मान, प्रो. साधु सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


आप की ओर से जारी बयान में चेयरमैन बुद्ध राम ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के वालंटियरों को प्राथमिकता दी जाएगी। बुद्ध राम ने बताया कि उम्मीदवार चयन प्रक्रिया का पहला पड़ाव नवंबर के अंत तक मुकम्मल हो जाएगा और दिसंबर के अंत तक उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया कोर समिति पंजाब की तरफ से ही पूरी की जाएगी। कोर समिति की तरफ से चुने गए नाम अंतिम मुहर के लिए पार्टी की राष्ट्रीय पीएसी के पास भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक पार्टी की तरफ से किसी भी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रजातांत्रिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर समिति की बैठक में सरबजीत कौर माणूंके, डा. बलबीर सिंह, अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, मीत हेयर, कुलवंत सिंह पंडौरी (सभी विधायक), कुलदीप सिंह धालीवाल, डा. रवजोत सिंह, दलबीर सिंह ढिल्लों, गुरदित्त सिंह सेखों, सुखविन्दर सुखी, जमीलू उर रहमान और मनजीत सिद्धू शामिल थे।

संधवां किसान विंग, संदोआ ट्रांसपोर्ट और जसतेज लीगल सेल के प्रधान नियुक्त

AAP, Aam Admi Party will Announce Lok sabha Election 2019 Candidates in December Month
पंजाब चुनाव, केजरीवाल - फोटो : amar ujala
बैठक में पार्टी के ढांचे का विस्तार करते हुए कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां को आप किसान विंग पंजाब का प्रधान, रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को ट्रांसपोर्ट विंग का सूबा प्रधान और एडवोकेट जसतेज सिंह अरोड़ा को लीगल सेल का सूबा प्रधान नियुक्त किया गया है।

इसी तरह तीन जिला प्रधान, आठ हलका प्रधानों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें जसपाल सिंह दातेवास को जिला मानसा, करमजीत सिंह ढींढसा को जिला फतेहगढ़ साहिब और गुरदीप सिंह बाठ को बरनाला का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। हलका प्रधानों में मुकेरियां से गुरध्यान सिंह मुलतानी, जीरा से चंद सिंह गिल, गुरुहरसहाय से मलकीत थिंद, लुधियाना सेंट्रल से सुरेश गोयल, मलेरकोटला से जमील उर रहमान, अमरगढ़ से नवजोत सिंह जरग, अटारी से जसवंत सिंह नारायणपुरा और फतेहगढ़ चूड़ियां से पीटर जीदा को हलका प्रधान नियुक्त किया गया है।

अमृतसर साउथ से विजय गिल और कुलवंत सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां का हलका सहप्रधान नियुक्त किया गया है। महिला विंग में परमिंदर समाघ को महिला विंग मानसा का जिला प्रधान और मलकीत कौर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed