फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aamir Khan Exposes Truths behind Satyamev Jayte Creation

आमिर ने खोला 'सत्यमेव जयते' बनने के पीछे का सच

Thu, 09 Oct 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Exposes Truths behind Satyamev Jayte Creation

सत्यमेव जयते के तीसरे सीजन की शुरुआत से मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने फिर छोटे पर्दे पर वापसी की। खास बात यह रही कि इस शो का हिस्सा ‘मुमकिन है’ रविवार को चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू से सीधा प्रसारित किया गया। प्रसारण के बाद आमिर ने इस शो से जुड़े अपनी जिंदगी के अहम राज का खुलासा किया।

विज्ञापन


इस शो से आमिर न केवल देशवासियों की सोच में बड़ा बदलाव लाए बल्कि अपनी बचपन की दोस्ती को भी निभाया। उन्होंने यह शो अपने बचपन के दोस्त सत्यजीत भटकल (सत्या) के साथ मिलकर शुरू किया। सत्यजीत शो के डायरेक्टर हैं। आमिर ने बताया कि वे और सत्या एक ही क्लास में पढ़ते थे।
विज्ञापन


सत्या पढ़ाई में बहुत तेज थे जबकि आमिर शुरू से ही एवरेज स्टूडेंट रहे। पढ़ाई के बाद सत्या सामाजिक कार्यों में लग गए जबकि आमिर खान सुपरस्टार बन गए। आमिर ने बताया कि वे हमेशा सोचते थे कि उनका दोस्त जो कि सोशल वर्क कर रहा है, उसका किसी को पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वे बिना किसी सोशल वर्क के इतने फेमस हो गए हैं। वे चाहते थे कि उनके दोस्त जैसे लोग सामने आए। इसी आइडिया को उन्होंने सत्या के साथ शेयर किया। उनकी हामी के साथ ही इस शो की शुरुआत हो गई।

हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकता

Aamir Khan Exposes Truths behind Satyamev Jayte Creation

आमिर ने कहा कि देश के प्रति उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आमिर कहते हैं, वे खुद कोई बदलाव नहीं ला सकते, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वे हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहें। वे लोगों को प्रेरित तो कर ही सकते हैं। आमिर ने बताया कि सत्यमेव जयते में दिखाए एपिसोड्स के बाद देश भर में कई बदलाव हुए हैं।

कैसे होगा चीन से मुकाबला

आमिर ने शो के दौरान कहा कि हम चीन से मुकाबले की बात कर रहे हैं, लेकिन उस देश में 3 लाख से ज्यादा खेल के मैदान हैं। जबकि अपने देश में मात्र 6 हजार। इनमें से भी कई मैदानों में इनफ्रास्ट्रक्चर की कमी रहती है।

कपिल-युवराज पहुंचे, सचिन ने फोन पर बात

Aamir Khan Exposes Truths behind Satyamev Jayte Creation

आमिर खान के चर्चित टॉक शो सत्यमेव जयते का चंडीगढ़ से सीधा प्रसारण हुआ। यह एपिसोड खेल के मुद्दों से जुड़ा था। इसलिए शो में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, पूर्व हॉकी कप्तान राजपाल सिंह और हॉकी के ही ट्रिपल ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह सीनियर भी पहुंचे हुए थे।

इन खिलाड़ियों ने भी आमिर के शो में उठाए मुद्दों पर चर्चा की। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लाइव टेलीकास्ट में ही आमिर खान से फोन पर बात की।

तेंदुलकर ने कहा कि वे भी देश में खेल की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर हैं और वे खेल से जुड़े अहम मुद्दों को राज्यसभा में भी उठाएंगे। सचिन ने ट्विटर पर भी शो की जमकर तारीफ की। लाइव टेलीकास्ट में चंडीगढ़ के कई समाजसेवी, टीचर्स और पुलिस अधिकारियों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed