फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party, punjab assembly election, punjab aap, sanjay singh aap, punjab, politics

'आप' ने बताया, पंजाब विधानसभा चुनाव में किसे देंगे चुनाव टिकट?

Thu, 07 Apr 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
aam admi party, punjab assembly election, punjab aap, sanjay singh aap, punjab, politics
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की टिकटों को लेकर आम आदमी पार्टी ने ‌बड़ा खुलासा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने बताया कि थ्टकट उसी प्रत्याशी को दी जाएगी जिसे लोग जानते हों और उसकी छवी साफ सुथरी हो। पंजाब के लोगों के साथ अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने विश्वासघात किया है। वे हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक के पास आयोजित रैली में मौजूद रहे।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में नशाखोरी का माफिया बिक्रम मजीठिया है। अकाली-भाजपा ने पंजाब के नौजवानों को नशे की दलदल में धकेल दिया है। सिंह ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए गोलियां, लाठियां खाने को भी तैयार हैं। अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के जिन लोगों पर फर्जी परचें दर्ज करवाए हैं, उनकी सरकार आने पर सभी रद्द किए जाएंगे। सिंह ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ही प्रत्याशी घोषित करेगी। लेकिन पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसी प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा जिसे लोग जानते हैं और छवी साफ सुथरी है। पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर फरीदकोट के सांसद साधु सिंह ने कहा कि पंजाब में किसान कर्जे तले दबे होने के कारण खुदकुशी कर रहे हैं। अकाली-भाजपा सरकार ने किसान की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। इसी तरह पंजाब यूथ प्रधान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 25 मार्च को फतेहगढ़ से पैदल यात्रा शुरू की गई थी जो तेरह दिन बाद फिरोजपुर हुसैनीवाला बार्डर पहुंची है। अकाली-भाजपा और काग्रेस ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के नौजवानों को सफेद रंग (स्मैक) से निकाल कर बसंती रंग की तरफ लेकर जा रही है। आज का नौजवान पंजाब में रहना नहीं चाहता वो विदेशों में कामकाज के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब को लूट कर विदेशों के बैंकों में पैसा भरा हुआ है। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह घुगी ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने रंगला पंजाब को कंगला पंजाब बना दिया है। सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए खजाने में पैसा नहीं है। सरकारी इमारते बेच कर वेतन दिया जा रहा है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि नया पंजाब बनाने की जरूरत है और ये कार्य आम आदमी पार्टी करेगी। आठ महीने बाद नया पंजाब बनाया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, जरनैल मन्नू, जसबीर सिंह , हरप्रीत कौर बाजवा, गुरविंदर सिंह, डा. हरजोत, हिम्मत सिंह शेर गिल इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed