फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party, punjab app, parkash singh badal, political news, punjab

आम आदमी पार्टी भगोड़ों व पंजाब विरोधी तत्वों का टोला : बादल

Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
aam admi party, punjab app, parkash singh badal, political news, punjab
पंजाब मुख्यमंत्री प्रकाश ‌सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भगोड़ों व पंजाब विरोधी तत्वों का टोला है। पंजाब के लोगों को इनसे सचेत रहना चाहिए और इनकी पंजाब विरोधी चालों में नहीं आना चाहिए। बादल शुक्रवार को पटियाला के गांव टोहड़ा में स्वर्गीय पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की 12वीं बरसी के मौके पर आयोजित प्रदेशस्तरीय समागम को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


आप के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं
बादल ने कहा कि आप के पास पंजाब के विकास, यहां के लोगों के कल्याण के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। ये लोग तो राजनीतिक सत्ता का सुख भोगने के लिए मरे जा रहे हैं। सीएम ने लोगों को कहा कि राज्य में हो रहे सर्वपक्षीय विकास की गति को केवल अकाली-भाजपा सरकार बनाकर ही बरकरार रखा जा सकता है। पंजाब के दरियाई पानी को राज्य की जान बताते हुए बादल ने साफ किया कि पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी। चाहे इसके लिए उन्हें व उनकी पार्टी को कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। 
विज्ञापन


कांग्रेस पंजाब व पंथ की दुश्मन नंबर एक पार्टी
बादल ने कांग्रेस पार्टी को पंजाब व पंथ की दुश्मन नंबर एक पार्टी बताया। बादल ने कहा कि इस पार्टी ने पंजाब के साथ हमेशा द्रोह किया है। कांग्रेस ने पंजाब के दरियाई पानी छीन कर इसको बंजर बनाने की साजिश रची। पंजाबी बोलते इलाके राज्य से बाहर रखे और पंजाब की राजधानी के तौर पर बनाया गया शहर चंडीगढ़ भी पंजाब को नहीं देने दिया। वहीं दूसरी तरफ उनकी सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली-पानी देकर कुछ राहत देने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोहड़ा बहुपक्षीय शख्सियत के मालिक थे
इससे पहले जत्थेदार टोहड़ा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए बादल ने कहा कि वह बहुपक्षीय शख्सियत के मालिक थे, जिन्होंने एक समय में ही राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शिक्षण क्षेत्र में लामिसाल योगदान डाला। पंजाब में अकाली दल की सरकारें बनाने में जत्थेदार टोहड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा है।


इस मौके पर जत्थेदार टोहड़ा की जिंदगी पर आधारित एक सोविनियर रिलीज किया गया। लोकसभा सदस्य प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की ओर से पंथ व राज्य की चड़दीकला के लिए किए काम मिसाल योग्य हैं और उनकी विचारधारा व सोच सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत है। कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, तोता सिंह  ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed