फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party targets Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi

कैप्टन के खुलासे पर गरमाई सियासत: आप ने पूछा- लिखित शिकायत के बाद भी कांग्रेस ने चन्नी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की

Sun, 23 Jan 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने रेत मामले को लेकर कांग्रेस व पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। आप ने कहा कि कैप्टन ने सोनिया गांधी को लिखित शिकायत दी थी लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party targets Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रेत माफिया चलाने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी तो उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। कांग्रेस नेतृत्व ने चन्नी पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। 

विज्ञापन


अब क्या मुख्यमंत्री चन्नी मजीठिया के 111 दिन में 1111 करोड़ रुपये कमाने के आरोप पर केजरीवाल की तरह मानहानि का मुकदमा करेंगे। चड्ढा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल किया कि जब उन्हें पता चल गया कि चन्नी रेत माफिया से जुड़े हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री क्यों बनाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनाने के बाद भी जब चन्नी के रिश्तेदारों के पास ईडी की रेड में करोड़ों रुपये और कई बेनामी संपत्ति के कागजात मिले तो चन्नी को पार्टी से सस्पेंड क्यों नहीं किया। क्या रेत माफिया का पैसा कांग्रेस नेतृत्व के पास भी पहुंच रहा है, इसीलिए कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री पर कार्रवाई करने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि चन्नी, उनके रिश्तेदार हनी और मनी (पैसा) का एक नेक्सस चल रहा है और रेत माफिया का करोड़ों रुपये का धंधा हो रहा है। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों ने जंगलात विभाग, जहां खुदाई नहीं हो सकती, वहां भी खनन कराया और पैसे बटोरे। मजीठिया ने चन्नी पर 111 दिन में 1111 करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगाया। चड्ढा ने मुख्यमंत्री चन्नी से सवाल करते हुए कहा कि क्या अब चन्नी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की तरह मजीठिया पर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

चड्ढा ने कहा कि हमने कुछ हफ्ते पहले ही मीडिया के कैमरे के सामने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में रेत माफिया का पर्दाफाश किया था और पंजाब के लोगों को बताया था कि मुख्यमंत्री चन्नी और उनके रिश्तेदारों के माध्यम से यहां रेत माफिया का कारोबार चल रहा है। ईडी की रेड में मुख्यमंत्री के भतीजे के घर करोड़ों रुपये से हमारी बात सही साबित हुई। 

चड्ढा ने कहा कि उनके सिर्फ एक भतीजे के पास से 11 करोड़ रुपये मिले। पता नहीं मुख्यमंत्री के ऐसे और कितने रिश्तेदार हैं। अगर मुख्यमंत्री के यहां रेड पड़े तो अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितने रुपये मिलेंगे। जब 111 दिन में चन्नी ने इतने करोड़ बनाए, अगर पांच साल पंजाब के मुख्यमंत्री रहते तो फिर कितने पैसे बनाते।

पंजाब की अमन शांति और भाईचारा खराब करने नहीं देगी आप: राघव चड्ढा 
राघव चड्ढा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के भड़काऊ बयान (झाड़ू वालों को घर में घुसकर मारूंगा) पर मलेरकोटला के आप उम्मीदवार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर कहा कि मुस्तफा ने पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और लोगों को धर्म पर बांटने की साजिश रची। इस वजह से हमारे उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं ने पंजाब में शांति-भाईचारा कायम करने के लिए मुस्तफा पर एफआईआर दर्ज कराई है।

चड्ढा ने कहा कि मुस्तफा सिर्फ सिद्धू के ही नहीं, वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी बेहद करीबी हैं। मुस्तफा चाहे जितने भी बड़े हों, कानून से ऊपर नहीं हो सकते। इसका मतलब यह नहीं कि उनके खिलाफ गलत काम के लिए मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता। कोई भी व्यक्ति अगर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आम आदमी पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है। 

चड्ढा ने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य में कानून का राज सुनिश्चित करने के लिए मुस्तफा के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए और चुनाव आयोग से भी उनके भड़काऊ बयान की शिकायत की। चड्ढा ने चुनाव आयोग से मुस्तफा के भड़काऊ बयान पर संज्ञान लेने की अपील की और सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed