फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth who was out on bail in a murder case stabbed his friend

Chandigarh News: हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक ने साथी को मारा चाकू

Fri, 18 Oct 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
A youth who was out on bail in a murder case stabbed his friend
मनीमाजरा। हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आए एक युवक ने साथी युवक के बाजू और सिर के पास चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा टाउन निवासी माडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राहुल उर्फ पापड़ ने बताया कि वह पिता के पास न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित झुग्गी नंबर-63 में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे आरोपी माडू भी वहां आ गया और उसके साथ बहस करने लगा, जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपने साथ लाए चाकू से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी बाजू और सिर पर वार किया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने एक साथ शराब पी थी। दोनों के बीच बहस भी हुई थी। इसी के चलते माडू ने राहुल पर हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed