फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Worker burn alive in Derabassi of punjab

डेराबस्सीः शराब के ठेके में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाका और जिंदा जल गया सो रहा कर्मी

Tue, 11 Dec 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी ( पंजाब) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
A Worker burn alive in Derabassi of punjab
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग

डेराबस्सी के बरवाला रोड पर स्थित गांव कुड़ांवाला में रविवार की देर रात शराब के ठेके में आग लगने के कारण अंदर सो रहा कर्मचारी जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि सिलिंडर लीक होने से आग लगी है। मृतक कर्मचारी सुग्रीव मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेराबस्सी क्षेत्र के ज्यादातर शराब के ठेके सिंगला ग्रुप के पास हैं। इसी ठेकेदार का कुड़ावालां में बरवाला रोड पर विनसम धागा फैक्ट्री के सामने टीन के खोखे में मार्च के महीने से शराब का ठेका चल रहा था। दिन में ड्यूटी करने के बाद कर्मचारी सुग्रीव रात को यहीं सो जाता था। रोजाना की तरह रविवार रात तकरीबन सवा एक बजे विनसम फैक्ट्री के चौकीदार ने फायर ब्रिगेड को शराब के ठेके में धुआं निकलने की सूचना दी। 
विज्ञापन


दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शराब के ठेके का शटर तोड़ा तो अंदर कर्मचारी की झुलसी हुई लाश पड़ी थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। ठेके में रखी लाखों रुपये की देशी व अंग्रेजी शराब भी जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर के उड़े परखच्चे
आग लगने के बाद ठेके के अंदर पड़े एक घरेलू गैस सिलिंडर में भी जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना भयानक था कि सिलिंडर के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed