फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a woman died in Suspicious circumstances in Moga

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप- ब्रेजा कार न देने पर पीट पीटकर मार डाला

Mon, 09 Dec 2019 07:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
a woman died in Suspicious circumstances in Moga
मृतका की फाइल फोटो।

मोगा थाना सदर के अधीन पड़ते गांव दौलतपुरा में 29 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। महिला के मायके परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज में ब्रेजा कार न लाने पर पहले पीटकर मार डाला गया और बाद में कहानी बनाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति समेत ससुराल परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी थाना सदर के सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह का कहना है कि ज्योति बाला (29) निवासी गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) की शादी पिछले वर्ष अप्रैल में गांव दौलतपुरा नीवां निवासी रिशु लूंबा के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के दौरान महिला के परिवार वालों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे और दहेज में आल्टो गाड़ी भी दी थी। बावजूद इसके और दहेज की मांग को लेकर अक्सर ही रिशु व उसका परिवार ज्योति को परेशान किया करते थे। दहेज की मांग को लेकर आरोपी रिशु और उसके परिवार ने रविवार शाम ज्योति के साथ मारपीट की। ज्योति ने अपनी बहन को भी फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह रिशु लूंबा के दादा नगिंदरपाल ने ज्योति के भाई गुलशन कुमार को फोन किया कि उसकी बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब गुलशन और उसके परिजन उनके घर पहुंचे तो देखा कि ज्योति के शरीर पर मारपीट के काफी निशान थे और उसके कमरे में उसके बाल भी काफी बिखरे पड़े थे और उसका मोबाइल डस्टबिन में टूटा पड़ा था। इस पर मायके परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी।

गुलशन कुमार ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि करीब तीन माह पहले ही ज्योति बाला का बेटा हुआ था। इसके बाद से रिशु द्वारा ज्योति को मायके से ब्रेजा कार लाने के लिए परेशान किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर आरोपी रिशु और उसके परिवार ने ज्योति को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने रिशु उसके पिता तरसेम, दादा नगिंदरपाल सिंह, दादी बिमला रानी, देवर कोछड़ लूंबा और ननद रेनू बाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिशु और उसके पिता तरसेम लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि करीब डेढ़ माह से झगड़ा होने के कारण ज्योति अपने मायके परिवार के पास रह रही थी। कुछ दिन पहले ही रिशु उसे वापस घर लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed