{"_id":"58a093f84f1c1b5d36d83cbe","slug":"a-university-will-be-made-on-the-name-of-guru-gobind-singh-in-karnal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर की सौगात, गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर खोली जाएगी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर की सौगात, गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर खोली जाएगी यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने करनाल में प्रकाशोत्सव पर दी सौगात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय चढ़दी कलां कार्यक्रम में करनाल सहित प्रदेश के कई जिलों को सौगात दी। सीएम ने घोषणा की कि उत्तरी हरियाणा में पंचकूला या यमुनानगर में गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। सिख इतिहास को दिखाने के लिए सिख म्यूजियम भी तैयार किया जाएगा। इसी कड़ी में करनाल में गुरुनानक द्वार बनाया जाएगा और पंजाबी भाषा के अध्यापकों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। इसके अलावा करनाल, हिसार और फरीदाबाद के डाकघरों में पासपोर्ट केंद्र खोलने की घोषणा की गई।
सीएम नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में मत्था टेका, वहीं सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार की ओर से दी गई कुर्बानियों के कारण ही आज भारत हिंद है और मस्तक उठाकर खड़ा है।
अंबाला में सिख म्यूजियम बनेगा
सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपना गौरवशाली इतिहास बताने के लिए अंबाला में सिख म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें सभी ऐतिहासिक चीजों को रखा जाएगा, जो गुरुओं से संबंधित हैं। असंध में खुलने वाले कॉलेज का नाम बाबा फतेहसिंह के नाम पर रखने की घोषणा की गई।

ये हैं घोषणाएं
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सीएम ने दी सौगात
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं घोषणाएं
-बड़खालसा सोनीपत में भाई कुशल सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी
-अंबाला मानव चौक से लखनौर साहिब तक की सड़क का नाम माता गुजरी रखा जाएगा
-लखनौर साहिब में ही बनने वाले वीएलडीए के कॉलेज का नाम भी माता गुजरी रखा जाएगा
-नाडा साहिब से कपालमोचन जाने वाली सड़क का नाम गुरु गोबिंद सिंह होगा
-असंध में बनने वाले राजकीय कॉलेज का नाम बाबा फतेह सिंह के नाम से होगा
-कैथल करनाल मार्ग पर चिड़ाव मोड़ पर गुरु नानक देव के नाम से द्वार स्थापित होगा
-अंबाला में श्री गोबिंद सिंह लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार होगा
-अंबाला से अमृतसर जाने वाले रास्ते त्रिकोणी जगह पर सिख म्यूजियम स्थापित होगा
-पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने को पीजीटी के 397 और टीजीटी के 392 अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।