करतारपुर कॉरिडोरः डेरा बाबा नानक में निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों की मीटिंग, कई पहलुओं पर चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को भारत और पाकिस्तान की टेक्निकल और अन्य विभागों की टीमों के बीच बैठक हुई। यह बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू हुई जो शाम 4.30 बजे तक चली। इसमें कॉरिडोर की दोनों ओर से बनने वाली सड़क के मिलान और क्रॉसिंग प्वाइंट आदि के तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की गई। पाकिस्तान की टीम के सदस्यों की संख्या 50 थी।
इसमें 17 पाकिस्तानी रेंजर्स और कुछ सर्वे टीम के अधिकारी थे। पाकिस्तानी शिष्टमंडल 8 गाड़ियों में डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन पर पहुंचा। वहीं भारत की तरफ से भी 40 सदस्यों का एक शिष्टमंडल पहुंचा। जीरो लाइन पर बैठक के लिए दो टेंट लगाए गए थे और आसपास लाल, केसरी, काली और सफेद रंग की झंडियां लगी थी।
इस मीटिंग के दौरान दोनों अधिकारियों ने उस जगह का भी दौरा किया जहां दोनों देशों की सीमा पर कॉरिडोर बनाया जाना है। मीडिया को मीटिंग वाली जगह पर जाने की अनुमति नही दी गई। मीटिंग के खत्म होने के बाद भी किसी अधिकारी ने कोई बात नहीं की।
दर्शन स्थल से दूरबीन हटाई
इस बैठक के कारण गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए श्री डेरा बाबा नानक में श्रद्धालुओं को कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दर्शन स्थल से दूरबीन को उतार दिया गया था जिससे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन साफ-साफ नही हो सके।