फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A moving bus caught fire in Manimajra, 12 passengers saved their lives by jumping

Chandigarh News: मनीमाजरा में चलती बस में लगी आग, 12 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A moving bus caught fire in Manimajra, 12 passengers saved their lives by jumping
चंडीगढ़। मनीमाजरा पुलिस थाने के सामने 22 नंबर रूट की एक चलती सीटीयू बस में शुक्रवार रात 8.30 बजे अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ और यात्रियों की सावधानी से बस में सवार ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी 12 सवारियों की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर वहां से हटाया।
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई, जब सीटीयू की यह बस मनीमाजरा से आईटी पार्क की ओर जा रही थी। मनीमाजरा पुलिस थाने के सामने अचानक बस के गियर बॉक्स के पास से आग की लपटें उठने लगीं। बस चालक जितेंद्र सिंह ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए आग पर काबू पाने के लिए गियर बॉक्स के पास लगे फ्यूज को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि यह संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बिना समय गंवाए ड्राइवर जितेंद्र सिंह ने तुरंत बस को सड़क से हटाकर एक खाली मैदान में उतार दिया। आग तेजी से पूरी बस में फैल रही थी, जिसके बाद ड्राइवर, कंडक्टर अनिल कुमार और बस में मौजूद सभी 12 सवारियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कंडक्टर अनिल कुमार ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी।


परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। गर्मी ने आग को और तेज़ी से फैलने में मदद की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। विभाग आम लोगों के साथ-साथ ड्राइवर-कंडक्टरों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed