फेसबुक पर लाइव युवक ने खाया जहर और दे दी जान, पिता, बहन-भाई और जीजा पर लगाए ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के गुरबचन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर अपने पिता, जीजा, भाई और बहन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और बाद में जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले वह सुबह आठ बजे थाना डिवीजन नंबर एक में शिकायत लेकर गया। पुलिस ने उसकी नहीं सुनीं और उल्टा केस दर्ज करने की धमकी दी।
घटना की सूचना पाकर शिवसेना हिंद के प्रधान इशांत शर्मा अपने साथियों समेत पहुंचे और सारा मामला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाए। इसके बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक के पिता, बहन, जीजा व भाई के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सुखविंदर सिंह सुक्खा की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति से उनके पिता स्वर्ण सिंह, भाई जसविंदर सिंह, बहन कुलविंदर कौर व जीजा मनोहर मारपीट करते थे।
यह लोग उनसे मकान हथियाना चाहते थे। मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति के साथ हर रोज गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी। सोमवार की सुबह दोनों में लड़ाई हुई थी। इसके बाद सुखविंदर सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के लिए गया तो वहां पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए, जिन्होंने सिविल अस्पताल में सुखविंदर को बहुत बुरा भला कहा।
शिव सेना नेता इशांत ने बताया कि सुखविंदर सुबह आठ बजे थाना डिवीजन नंबर एक भी गया। जहां पर तैनात एक एएसआई ने उल्टा कहा कि दोनों पक्षों पर धारा 107-51 डालकर अंदर कर देगा, जिससे सुखविंदर सिंह परेशान हो गया। वह आहत हो गया कि अब उसको इंसाफ कहीं से भी नहीं मिलने वाला है।
सुखविंदर ने फेसबुक पर लाइव होकर अपने पिता स्वर्ण, जीजा, भाई और बहन का नाम लिया और कहा कि यह सब लोग मुझे बहुत तंग करते हैं। मेरे दोस्तों को तंग करते हैं, मेरी पत्नी को तंग करते हैं। उसने फेसबुक पर कहा कि उसके दोस्तों और पत्नी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। बाकी सभी को सख्त सजा दी जाए। इसके बाद उसने जहर निगल लिया। सुखविंदर को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने मृतक के पिता, भाई, बहन व जीजा पर केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।