होशियारपुरः युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पत्नी के बयान पर मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चब्बेवाल अंतर्गत गांव मैली में मंगलवार को लिंक रोड पर झाड़ियों से युवक का शव और उसकी बाइक मिली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर गांव के ही एक युवक पर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि मृतक हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू (32)निवासी मैली की पत्नी सरबजीत कौर ने बयान दर्ज कराया कि 13 अक्तूबर को उसका पति गांव की करियाना दुकान से कुछ सामान लेने गया था। पति के साथ ही उसका देवर भी था। वहां गांव के पवन कुमार उर्फ पप्पू से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसका पति व उसका देवर घर आ गए।
कुछ समय के बाद पवन कुमार करीब सात आठ लोगों को साथ लेकर आया और करीब एक घंटा काफी बवाल काटा। मेरा पति व देवर घर से बाहर नहीं निकले। जब पड़ोस के लोग एकत्र हुए तो वह चले गए।
अगले दिन 14 अक्तूबर को मेरा पति घर से काम पर गया था। उसने करीब साढ़े चार बजे मुझे फोन किया कि उसे काम से पैसे मिल गए हैं वह जल्द घर वापस आ रहा है। जब वह करीब सवा छह बजे तक घर वापस नहीं आया तो मैंने उसे फिर फोन किया तो वह कहने लगा कि वह जल्द घर आ रहा है और उसके साथ गांव का ही एक लड़का भी है पर मैं कुछ समय यहां रुका हुआ हूं क्योंकि जिस लड़के के साथ उसकी कल कहासुनी हुई थी वह भी दूसरी ओर आपने साथ कुछ साथियों को लेकर खड़ा है।
वह घर के काम में लग गई जब वह रात 9 बजे तक घर नहीं आया तो परिवार के दूसरे लोगों के साथ जाकर उस लड़के से पूछताछ की। उसने बोला कि हरमिंदर को वह गांव के बाहर बने शराब के ठेके पर ही छोड़ आया था। उसके बाद उसकी उसको कोई जानकारी नहीं हैं।
आज सुबह करीब आठ बजे पति की बाइक गांव को आती एक लिंक रोड पर झाड़ियों में गिरी मिली उसके साथ ही उसका शव उसके नीचे दबा मिला। मृतक के शारीर पर भी चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने शक जाहिर किया कि पवन कुमार उर्फ पप्पू ने ही आपने कुछ साथियों से मिल कर की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के बयान पर पवन कुमार उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।