{"_id":"6252db0ad6051438a26e8505","slug":"a-man-entered-air-force-station-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन पर कंटीले तार लांघकर घुसा व्यक्ति, आठ अप्रैल से था लापता, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन पर कंटीले तार लांघकर घुसा व्यक्ति, आठ अप्रैल से था लापता, पूछताछ जारी
Sun, 10 Apr 2022 06:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:59 PM IST
सार
पुलिस रामकिरपाल से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ एयरफोर्स के अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं कि एयरफोर्स स्टेशन की दीवारों पर कंटीले तार होने के बावजूद यह व्यक्ति कैसे अंदर घुस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के राजासांसी स्थित एयरफोर्स स्टेशन में कंटीले तार लांघकर अंदर घुसे एक व्यक्ति को एयरफोर्स कर्मचारियों ने काबू कर लिया है। एयरफोर्स के अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में इस व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब दो बचे अचानक एक व्यक्ति राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन के कंटीले तार लांघकर अंदर पहुंच गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने तुरंत इसे पकड़ लिया। पूछताछ में इसकी पहचान बटाला रोड स्थित मुर्गीखाने वाली गली के रामकिरपाल (30) के रूप में हुई। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित अल्लाहपुर का रहने वाला है और इन दिनों बटाला रोड स्थित मुर्गीखाने वाली गली में अपने भाई रामपाल के पास रह रहा है।
विज्ञापन
रामकिरपाल आठ अप्रैल से अपने भाई के घर से गायब था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश के बाद रामकिरपाल के गायब होने की रिपोर्ट विजय नगर पुलिस चौकी में शुक्रवार को दर्ज करवाई थी। रामपाल ने भी पुलिस को बताया कि उसका भाई रामकिरपाल दिमागी रूप से परेशान है। फिलहाल पुलिस रामकिरपाल से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ एयरफोर्स के अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं कि एयरफोर्स स्टेशन की दीवारों पर कंटीले तार होने के बावजूद यह व्यक्ति कैसे अंदर घुस गया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने रेंजर्स को सौंपा पाकिस्तानी नागरिक
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। पाकिस्तानी नागरिक मुस्तान उर्फ बाबा (45) शनिवार को गलती से अमृतसर सेक्टर के रमदास इलाके में स्थित सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) कोट राजदा के रास्ते भारत आ गया था। गश्त के दौरान 73 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय क्षेत्र में घुसते पकड़ा था।
पूछताछ में पता चलता कि वह पाकिस्तान से है। जांच में मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात सामने आई है। इसके तुरंत बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग बैठक कर जानकारी दी। रेंजर्स की ओर से मुस्तान उर्फ बाबा के पाक नागरिक की पुष्टि करने के बाद बीएसएफ ने देर रात उसे रेंजर्स को सौंप दिया।