फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Hindu Girl Kidnapped In Pakistan

पाकिस्तान में अब हिंदू लड़की का अपहरण, इमरान खान की पार्टी पर लगा आरोप

Sun, 01 Sep 2019 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
A Hindu Girl Kidnapped In Pakistan
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान के सिंध के सक्खर इलाके से एक हिंदू लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अगवा की गई इस लड़की का नाम रेनो है। रेनो का अपहरण उस समय किया गया जब वह कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। रेनो ग्रेजुएशन कर रही है। रेनो के अपहरण का समाचार पाकिस्तानी हिंदुओं द्वारा गठित ‘ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत’ ने फेसबुक पर दिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में रेनो की फोटो के साथ उर्दू में इस घटना का उल्लेख है। सिंध से बीते दो महीनों में हिंदू लड़कियों के अपहरण की यह तीसरी घटना है। रेनो बीबीए की छात्रा है और सक्खर के आईबीएए संस्था में पढ़ती है। 29 अगस्त को कक्षा छोड़ने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन


ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सोशल मीडिया में एक पाकिस्तानी हिंदू महिला ने टिप्पणी की है कि अगवा रेनो इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एक सदस्य मिर्जा दिलावर बेग के कब्जे में है। पंचायत ने आशंका जताई है कि रेनो का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसकी शादी करवा दी जाएगी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed