फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl Set herself on fire in Haryana's Panchkula

पंचकूलाः लापता 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पार्क में पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मौत

Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
A girl Set herself on fire in Haryana's Panchkula
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से लापता एक किशोरी ने गुरुवार रात सेक्टर 17/18 राउंड अबाउट में पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


90 प्रतिशत से ज्यादा जली होने के कारण किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद डीसीपी कमलदीप गोयल, एसीपी नूपुर बिश्नोई, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-5, 14 के थाना प्रभारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित किए। किशोरी की पहचान कनिका शर्मा, निवासी ढकोली के रूप में हुई है। वह सेक्टर-11 के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह एक दिन से घर से लापता थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी ने किसी पंप से बोतल में पेट्रोल लाकर स्वयं को आग लगा ली। स्थानीय लोग तुरंत उसके पास आए और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद उसे सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान एक पर्स मिला है। इसमें कुछ मेडिसन, मनाली की टिकटें, एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस को मोबाइल फोन भी मिला। उसके जरिए परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने छात्रा को देखने के बाद पुष्टि कर दी है कि वह उनकी बेटी कनिका है। छात्रा द्वारा आग लगाने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

बुधवार दोपहर को साढ़े 3 बजे के बाद वह अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे छात्रा को उसकी मां सुनीता ने फोन किया, तो उसने कहा कि मैं कुछ देर में घर आ जाऊंगी। मां सुनीता ने रिश्तेदारों और कनिका की सहेलियों को भी फोन किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पूरी तरह परिवार सहमा रहा। 

गुरुवार रात को सेक्टर-7 के एक पार्क में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की सूचना जैसे ही कनिका के परिजनों को मिली तो वह नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचे। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया जा चुका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस जांच कर रही है कि कनिका से खुद को आग किस कारण से लगाई है। हालांकि पुलिस परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed