फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   94 Auspicious Muhurat for Marriage in 2022

मुहूर्त: अगले साल 94 दिन बजेगी शहनाई, जनवरी में सबसे कम शादियां, इन तीन महीनों में कोई योग नहीं 

Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

वर्ष 2022 में 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे और 26 मार्च को उदय होंगे। 6 जनवरी को शुक्र अस्त होंगे और 12 जनवरी को उदय होंगे।

विज्ञापन
94 Auspicious Muhurat for Marriage in 2022
2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वर्ष 2022 में कुल 94 दिन शहनाई बजेगी। अगले साल शादी के लिए सबसे कम मुहूर्त जनवरी में हैं। जनवरी में केवल चार दिन ही विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं, जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक 17- 17 दिनों का शुभ मुहूर्त है। मार्च, अक्तूबर और नवंबर में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदय होना आवश्यक है। यदि दोनों में से एक भी अस्त होगा तो मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे और 26 मार्च को उदय होंगे। 6 जनवरी को शुक्र अस्त होंगे और 12 जनवरी को उदय होंगे। इसके अलावा एक अक्तूबर को शुक्र अस्त होंगे और 25 नवंबर को उदय होंगे।
विज्ञापन

 
खरमास 15 दिसंबर से
डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 15 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक खरमास रहेगा। खरमास में शुभ कार्य नहीं होते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में सूर्य की चाल धीमी होती है, इसलिए विवाह कार्य संपन्न करने का निषेध है। डॉ. दुबे ने बताया कि वर्ष 2021 के दिसंबर में अब मात्र सात दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इनमें 1, 6, 7, 8, 9, 11 और 13 हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किस महीने, किस तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त
जनवरी - 22, 23, 24 और 25
फरवरी - 5, 6, 7, 9,10, 18, 19 और 20
मार्च- मार्च में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं 
अप्रैल- 15,16, 19, 20, 21,22, 23, 24 और 27
मई- 2, 3, 4, 9, 10, 11,12, 16,17,18, 20, 21, 26, 27 और 31
जून- 1, 6, 8, 10,11,13, 20,21, 23 और 24
जुलाई-3, 4, 5, 6, 7, 8, 9,14,18,19, 20, 21, 23, 24, 25, 30 और 31
अगस्त- 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11,14, 15, 19, 20, 21, 28, 29, 30 और 31
सितंबर- 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26 और 27
अक्तूबर- विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं 
नवंबर - विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं 
दिसंबर 2, 4, 7, 8, 9 और 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed