फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   91 candidates filed nomination on the second day for Punjab Assembly Elections

पंजाब चुनाव: दूसरे दिन 91 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, संगरूर से मंत्री विजयइंदर सिंगला ने पर्चा भरा

Thu, 27 Jan 2022 09:54 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jan 2022 09:54 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब हलका से नवाब अली ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं विधानसभा हलका बस्सी पठाना और अमलोह से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 

विज्ञापन
91 candidates filed nomination on the second day for Punjab Assembly Elections
नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने गुरुवार को बताया कि एनकोर सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन राज्य में सिर्फ 91 नामांकन ही दाखिल हुए हैं। पहले दिन 25 जनवरी को 12 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनके साथ अब तक राज्य में दाखिल नामांकन पत्रों की कुल संख्या 103 हो गई है।

विज्ञापन


डॉ. राजू ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वह मोबाइल एप्लीकेशन ‘नो यूअर कैंडीडेट’ का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, जिससे मतदाता किसी भी उम्मीदवार का फोटो सहित उसके विवरण और आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में व्यापक प्रचार और जागरुकता प्रदान करने के लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसका लिंक आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


कार्यों के आधार पर लोक कचहरी में दोबारा आया: सिंगला
विधानसभा हलका संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार मंत्री विजयइंदर सिंगला ने अपना नामांकन पत्र एसडीएम के पास दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने धार्मिक स्थानों पर माथा टेका तथा नामांकन दाखिल करते समय उनकी पत्नी दीपा सिंगला व पुत्र मोहिल सिंगला भी मौजूद रहे। कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर उनकी धर्मपत्नी दीपा सिंगला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंगला ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री के तौर पर हलके में पिछले पांच साल सेवा कार्य किया है, जिनके आधार पर ही वह दोबारा लोगों की कचहरी में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना ने भरा नामांकन 

विधानसभा हलका संगरूर से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद खन्ना ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर परिवार समेत माथा टेका और इसके बाद प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एसडीएम के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खन्ना की पत्नी शगुन खन्ना ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया।

अरविंद खन्ना ने सबसे पहले पटियाला गेट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, काली माता मंदिर और नगन बाबा साहिब दास जी की समाधि पर माथा टेका। उनके साथ उनकी पत्नी शगुन खन्ना के अलावा अकाली दल संयुक्त के सीनियर नेता अमनबीर सिंह चैरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रणदीप दियोल भी मौजूद रहे। 

बंटी रोमाणा व मनतार बराड़ समेत पांच ने भरा नामांकन
फरीदकोट में गुरुवार को अकाली दल के दो व एक आजाद उम्मीदवार सहित कुल पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें से फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के उम्मीदवार परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, उनके कवरिंग उम्मीदवार सुखराज सिंह रोमाणा, कोटकपूरा क्षेत्र से अकाली उम्मीदवार मनतार सिंह बराड़, उनके कवरिंग अनुप्रताप सिंह बराड़ के अलावा आजाद उम्मीदवार हरसिमरनजोत सिंह शामिल ने अपना नामांकन दाखिल किया। जैतो आरक्षित क्षेत्र से अभी कोई दावेदार सामने नहीं आया है। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी हरबीर सिंह के अनुसार अब तक जिले की फरीदकोट व कोटकपूरा सीट से कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी ने भरा नामांकन पत्र

जालंधर नॉर्थ हलके से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण देव भंडारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। जिले में सबसे पहले नामांकन करने वाले प्रत्याशी केडी भंडारी का नामांकन पत्र जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस में हलका नॉर्थ के रिटर्निंग अफसर रजत ओबराय ने लिया। भंडारी ने सबसे पहले अपने राजनीतिक विरोधी नॉर्थ हलके से कांग्रेस उम्मीदवार बावा हेनरी व अवतार हेनरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि पांच साल में नॉर्थ हलके को नशे का गढ़ किसने बनाया है। उन्होंने कहा कि यह वह नहीं कह रहे हैं, बल्कि कांग्रेस के बड़े नेता राणा गुरजीत सिंह का कहना है कि हल्का नशे व गुंडागर्दी की राजधानी है। पांच साल से गुंडागर्दी जोरों पर है। विधायक बनने पर गुंडागर्दी खत्म की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को निष्पक्ष प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा।

पटियाला में पांच ने भरा नामांकन 
पटियाला जिले के आठ विधानसभा हलकों से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी संदीप हंस ने बताया कि गुरुवार को पटियाला देहात हलके से दो, पटियाला शहर से दो और सन्नौर हलके से एक उम्मीदवार ने नामांकन भरा है। पटियाला देहात से आम आदमी पार्टी की ओर से डॉ. बलबीर सिंह और राहुल कमल नैन सिंह सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी कम एडीसी (डी) गौतम जैन के पास नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पटियाला शहर से आजाद उम्मीदवार के तौर पर पंकज मोहिंद्रू व आजाद प्रत्याशी गुरमुख सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम चरनजीत सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल किया। सन्नौर हलके में आजाद उम्मीदवार जगदेव सिंह ने नामांकन पत्र भरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed