फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   830 posts of government departments abolished in Punjab

Punjab News: पंजाब में सरकारी विभागों के 830 पद समाप्त, शिअद ने सरकार को घेरा, कहा- यह पंजाबियों से धोखा

Sat, 04 Nov 2023 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Nov 2023 01:20 AM IST
सार

सरकार के इस फैसले की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। शिअद के प्रवक्ता ने कहा कि नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में भी पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक 35 हजार नौकरियां देने का दावा किया जा रहा है, जबकि सैकड़ों की संख्या में सरकारी विभागों में पद ही समाप्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
830 posts of government departments abolished in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों का काम संतोषजनक ढंग से चल रहा है। सरकार ने यह पद समाप्त करने के संबंध में अधिसूचना 31 अक्तूबर को जारी किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पद समाप्त करने का यह फैसला, विभिन्न विभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया है, जिसके लिए करीब छह माह पहले सरकार की तरफ से सभी विभागों को पत्र भेजकर उनमें अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थिति का ब्योरा मंगाया गया था। इसमें खाली पड़े पदों का विवरण भी देने को कहा गया था। 
विज्ञापन


विभिन्न सरकारी विभागों से मिली जानकारी के आधार पर राज्य सरकार ने उक्त 830 पदों को समाप्त करने का फैसला लिया, जिसके तहत 298 पद मिनिस्टीरियल स्टाफ के और 532 पद तकनीकी स्टाफ समाप्त किए गए हैं। खास बात यह है कि इस फैसले के लिए जो पद समाप्त हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा संख्या 79 कलर्क पदों की हैं, जबकि सीनियर असिस्टेंट के 31 पद खत्म किए गए हैं। अन्य पदों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ग्रेड-1 और ग्रे-2 के सुपरिंटेंडेंट और हेड कांस्टेबलों के पद भी समाप्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उक्त पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव में राज्य सरकार ने गत 14 अक्तूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में ही मुहर लगा दी थी लेकिन इस संबंध में नोटिफिकेशन 16 दिन बाद जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया है कि समाप्त किए गए पद लंबे समय से खाली थे और अब इन पदों को भविष्य में जारी नहीं रखा जाएगा।

पंजाबियों से धोखा: शिअद

सरकार के इस फैसले की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। शिअद के प्रवक्ता ने कहा कि नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में भी पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक 35 हजार नौकरियां देने का दावा किया जा रहा है, जबकि सैकड़ों की संख्या में सरकारी विभागों में पद ही समाप्त किए जा रहे हैं। यह पहला मौका जब सरकारी विभागों में इतने बड़े पैमाने पर पदों को समाप्त किया गया है। इससे साफ है कि आप सरकार नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर समाप्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed