{"_id":"60be70a9240d500dae13d6cf","slug":"82-deaths-and-1293-new-corona-cases-reports-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में संक्रमण: कोरोना ने ली 82 मरीजों की जान, 1293 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के तीन नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में संक्रमण: कोरोना ने ली 82 मरीजों की जान, 1293 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के तीन नए मामले
Tue, 08 Jun 2021 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:51 AM IST
सार
पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर शांत पड़ने लगी है। रोजाना संक्रमण की वजह से होने वाली मौतें और नए मामलों की संख्या में भारी कमी आई है। यही वजह है कि प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 19995 तक पहुंच गए हैं। उधर, ब्लैक फंगस के नए मामलों में कमी आई है। सोमवार को पंजाब में सिर्फ तीन नए मामले सामने आए है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 82 मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 1293 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 250 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूबे में अब तक 15160 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 9698676 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 580829 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 545674 लोग संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। 19995 सक्रिय मामले हैं। अस्पतालों में भर्ती 3198 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
सोमवार को अमृतसर में 8, बरनाला में 2, बठिंडा में 9, फरीदकोट में 3, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 2, जालंधर में 4, कपूरथला में 4, लुधियाना में 6, मानसा में 2, मोगा में 2, मोहाली में 5, मुक्तसर में 4, पठानकोट में 4, पटियाला में 8, रोपड़ में 3, संगरूर में 6 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के तीन नए मामले
पंजाब में सोमवार को ब्लैक फंगस के तीन नए मामले आए हैं। अच्छी बात यह है कि पिछले दो दिन से ब्लैक फंगस से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब इससे पीड़ित मरीजों की संख्या 384 पहुंच गई है। 336 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 48 मामले दूसरे राज्यों के हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 52 लोगों की मौत हो चुकी है।