फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80 percent cases of stubble burning in North India only from Punjab

Stubble burning: पंजाब में जल रही उत्तर भारत में सबसे अधिक पराली, 80 फीसदी मामले यहीं के, भाजपा ने आप को घेरा

Tue, 01 Nov 2022 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के मामलों में बड़ी वृद्धि देखी गई, जिसमें रिमोट सेंसिंग सेंटर के उपग्रहों द्वारा आग की 2,131 घटनाओं का पता चला है। पिछले दो वर्षों में इस दिन दर्ज की गई तुलना में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

विज्ञापन
80 percent cases of stubble burning in North India only from Punjab
पराली - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में धान की पराली जलाने के कारण राज्य का वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ना शुरू हो गया है। वहीं, दिल्ली और एनसीआर में भी प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने लगी है। उत्तर भारत में पराली जलाने के सबसे अधिक मामलों वाले राज्य में पंजाब का नाम एक बार फिर शामिल हो गया है। पंजाब में इस साल अभी तक पराली जलाने के 16,004 मामले सामने आए हैं। पूरे उत्तर भारत में सिर्फ पंजाब में 80 प्रतिशत पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। सख्ती के बावजूद सरकार के आदेश का किसानों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है।   

विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के मामलों में बड़ी वृद्धि देखी गई, जिसमें रिमोट सेंसिंग सेंटर के उपग्रहों द्वारा आग की 2,131 घटनाओं का पता चला है। पिछले दो वर्षों में इस दिन दर्ज की गई तुलना में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। 29 अक्तूबर, 2021 को पंजाब के खेतों में आग की 1,353 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2022 में इसी दिन राज्य में 1,541 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर भारतीय राज्यों और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए 15,461 मामलों में से इस सीजन में अब तक पंजाब में सर्वाधिक 16,004 मामले दर्ज किए गए हैं, जो करीब 80 प्रतिशत हैं। इसके बाद हरियाणा में 1,813 मामले, उत्तर प्रदेश में 705, मध्य प्रदेश में 599, राजस्थान में 227 और दिल्ली में पांच मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,147 करोड़ मिलने के बावजूद पंजाब सरकार नाकाम: भाजपा 
पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य की मान सरकार को घेरा है। डॉ. सुभाष ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब और दिल्ली की जनता के समक्ष बड़ी-बड़ी डींगें हांकने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पराली प्रबंधन में फेल साबित हुए हैं। 


डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब में एक दिन में पराली जलाने की 330 घटनाएं सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र में हुई हैं। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए दी गई मशीनें भी वैसे ही पड़ी हुई हैं। मोदी सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में 2,440 करोड़ रुपये जारी किए, जिसमें से 47 प्रतिशत फंड पंजाब को मिला। पंजाब को 1147 करोड़, जबकि हरियाणा को 697 करोड़ रुपये मिले। इसके बावजूद आप सरकार पराली प्रबंधन में नाकाम साबित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed