8 लाख युवा वोटर पहली दफा डालेंगे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 31 लाख नये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें आठ लाख यूथ वोटर भी शामिल हैं। राज्य में बीते पांच साल के दौरान मतदाताओं की तादाद लगभग 21 फीसदी बढ़ी है।
जबकि राज्य गठन (1967) के बाद से अब तक मतदाताओं की संख्या में चार सौ गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। विधानसभा के चुनावी महासमर में कुल 1.62 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरने जा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
वर्ष 2009 के चुनाव में 1.31 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इन पांच वर्षों में प्रदेश में मतदाताओं की तादाद 31 लाख तक बढ़ चुकी है।
साढ़े 5 फीसदी युवा मतदाता हैं हरियाणा में
प्रदेश के निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी से इस बार यहां मतदान का अनुपात भी पिछले विधानसभा चुनाव के 72.35 फीसदी से बेहतर हो सकता है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद के मुताबिक हरियाणा में नए मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी में उन युवा मतदाताओं का भी खासा योगदान है। जो पहली दफा विधानसभा चुनाव में अपने मतदान का उपयोग करने वाले हैं।
पांच वर्षों में मतदाताओं की संख्या में हुई 31 लाख की बढ़ोतरी में आठ लाख वे किशोर मतदाता भी शामिल हैं। जो राज्य विधानसभा चुनाव में पहली दफा अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा समय कुल आबादी में 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं का औसत लगभग 5.5 फीसदी के करीब है जबकि इससे ऊपर की आयु वाले मतदाताओं का औसत 64 फीसदी से अधिक है।