फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 IPS and 61 PPS transfer in Punjab

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईपीएस और 61 पीपीएस के तबादले

Tue, 07 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
8 IPS and 61 PPS transfer in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से आठ आईपीएस और 61 पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गृह मामले एवं न्याय विभाग द्वारा राज्यपाल के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत, आठ आईपीएस अधिकारियों में, एआईजी क्राइम सुरजीत सिंह को एआईजी ला एंड आर्डर-2 पंजाब, चंडीगढ़ में लगाया गया है जबकि एआईजी क्राइम हरचरण सिंह भुल्लर को कमांडेंट थर्ड कमांडो बटालियन मोहाली लगाया गया है। 
विज्ञापन


डीसीपी लुधियाना से ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए उपलब्ध  हर्षाद्रे निम्बाले को एआईजी सीआई पंजाब मोहाली, पटियाला में एसपी मुख्यालय कंवरदीप कौर को असिस्टेंट कमांडेंट 36वीं बटालियन पीएपी भवानीगढ़ पटियाला, एडीसीपी स्पेशल ब्रांच लुधियाना सुरेंद्र लांबा को एडीसीपी-2 लुधियाना कमिश्नरेट, फरीदकोट के एसपी हेडक्वार्टर दीपक पारीक को एडीसीपी हेडक्वार्टर एंड सिक्योरिटी लुधियाना कमिश्नरेट, मानसा के एसपी मुख्यालय सचिन गुप्ता को एडीसीपी हेडक्वार्टर एंड सिक्योरिटी जालंधर कमिश्नरेट और बटाला के एसपी हेडक्वार्टर वरुण शर्मा को एसपी इनवेस्टिगेशन मोहाली लगाया गया है। इनके अलावा 61 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसके तहत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed