{"_id":"bcc30753937bae91abb963ae92fd6b74","slug":"7th-death-in-himshikha-colony-cylinder-blast-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौरः हिमशिखा कॉलोनी सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 7वीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौरः हिमशिखा कॉलोनी सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 7वीं मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर की हिमशिखा कालोनी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में सातवीं मौत भी हो गई। हादसा दीवाली वाले दिन हुआ था। बीते दिन मकान मालिक कृष्णपाल बंसल के छोटे बेटे सचिन बंसल की पत्नी तनु बंसल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसी के साथ जहां मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है। वहीं, कृष्णपाल बंसल के परिवार में यह चौथी मौत है। तनु बंसल की मौत से परिवार और हिमशिखा कालोनी में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मकान नंबर 349 के मालिक कृष्णपाल बंसल, उनके बड़े बेटे विकास बंसल, उनके छोटे बेटे सचिन बंसल की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बंसल परिवार में 4 मौतों के अलावा ब्लास्ट के दौरान पीड़ितों बचाने पहुंचे कालोनी वासियों में से आग में झुलसे नेशनल बॉक्सर विकास भारद्वाज, विकास भारद्वाज के भांजे अभिमन्यु कुमार और योगेश कुमार उर्फ पहलवाल भी उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं।
बुधवार सुबह तनु बंसल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। तनु बंसल के पार्थिव शरीर को कौशल्या नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भगवान अब बस करो
11 नवंबर से अब तक सिलेंडर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कई परिवारों के सहारे खत्म खत्म हो गए हैं। उधर आग से झुलसे लोगों की लगातार मौत से कालोनी के लोग सहमे हुए हैं। मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है।
यह सब देखकर कालोनी वासियों की भी आंखें नम हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द है कि भगवान अब बस करो। कालोनी निवासी दुआ कर रहे हैं कि बाकी घायल सही सलामत जल्दी घर लौट आएं।