कोरोना वायरस: हरियाणा में 7591 नए पॉजिटिव मिले, दो संक्रमितों की मौत, 15 जिलों में नए मामले 100 के पार
हरियाणा में गुरुवार को संक्रमण के 7591 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों ने जान गंवाई है। अब संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से रणनीति बना रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 15 जिलो में कोरोना के नए मामलों की संख्या 100 पार हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद में संक्रमण चरम पर है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7591 नए मामले सामने आए, जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35979 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। एक दिन में 49513 नमूने लिए गए। रिकवरी दर 95 प्रतिशत बनी हुई है और मृत्यु दर 1.23 फीसदी है। कोविड की सकारात्मकता दर 15.40 फीसदी रही। वहीं, ओमिक्रॉन के अभी तक 169 मामले सामने आए हैं, जिनमें से नौ सक्रिय हैं।
गुरुग्राम और फरीदाबाद तीसरी लहर के हॉटस्पॉट
गुरुग्राम में 3031, फरीदाबाद में 1107, हिसार में 114, सोनीपत में 420, करनाल में 285, पानीपत में 163, पंचकूला में 701, अंबाला 647, सिरसा में 132, रोहतक में 101, यमुनानगर में 127, भिवानी में 85, कुरुक्षेत्र में 110, महेंद्रगढ़ 29, जींद 70, रेवाड़ी 126, झज्जर 103, फतेहाबाद 44, कैथल 102, पलवल 15, चरखी दादरी 159 और नूंह में 20 नए मामलो की पुष्टि हुई है। अंबाला और फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।
प्रदेश में मौजूद बेड, वेंटिलेटर
5160 कुल बेड हैं, इनमें से 101 पर मरीज दाखिल हैं। 5059 खाली हैं। निजी अस्पतालों में 9039 बेड हैं, जिनमें से 213 पर मरीज भर्ती हैं। 8826 उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में 480 और निजी अस्पतालों में 3330 आईसीयू बेड खाली हैं। सरकारी अस्पतालों में 616 वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 595 खाली हैं। निजी अस्पतालों में 1047 वेंटिलेटर हैं, इनमें से 1026 उपलब्ध हैं।
अब सभी जिले रेड जोन में शामिल
हरियाणा सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी 22 जिलों को रेड जोन में शामिल किया है। अभी तक 19 जिले इसमें शामिल थे, गुरुवार शाम शेष तीन जिले भी इसमें शामिल कर लिए। अगले आदेश तक जिलों में कड़ी पाबंदियां जारी रहेंगी। जरूरी आपूर्ति की वस्तुओं को छोड़कर बाजार शाम छह बजे बंद होंगे।