फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 new exotic birds will be brought to the bird park

बर्ड पार्क में लाए जाएंगे 70 नए एक्सोटिक बर्ड्स

Sat, 08 Oct 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
70 new exotic birds will be brought to the bird park
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का वन विभाग बर्ड पार्क में नए एक्सोटिक बर्ड्स शामिल करने जा रहा है। इस पर करीब 68 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग इन पैसों से पार्क के लिए 70 नए एक्सोटिक बर्ड्स लाएगा। इसमें प्रमुख रूप से 20 रेनबो लोरिकीट और 6 ऑस्ट्रिच शामिल होंगे। वन विभाग ने इसके लिए योग्य एजेंसी से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी वन विभाग ने बर्ड पार्क खोलने से पहले एक्सोटिक बर्ड्स खरीदे थे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वह 70 के करीब एक्सोटिक बर्ड्स खरीदने जा रहे हैं, जिसके लिए टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 68 लाख रुपये की लागत से ये नए बर्ड्स पार्क में लाए जाएंगे। जो भी एजेंसी इससे कम कीमत पर उन्हें बर्ड्स प्रदान करने के लिए तैयार हो जाएंगी, उसे विभाग की तरफ से काम अलॉट कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर तक इच्छुक एजेंसियां इस काम के लिए आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन तकनीकी बोली खोली जाएगी। इसके बाद वित्तीय बोली खुलेगी और एजेंसियों को सूचित किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि अनुबंध अवधि के दौरान एक्सोटिक बर्ड्स प्रदान करने को लेकर सभी तरह के जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करने की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। बर्ड्स की सप्लाई करने को लेकर उसे ही विभागों से सभी तरह की अनुमति लेने का काम करना होगा।
विज्ञापन

एक्सोटिक बर्ड्स की मंगाई जा रही खास प्रजातियां संख्या
1. ऑस्ट्रिच 6
2. एमू 6
3. क्रेस्टेड क्रेन 4
4. सिल्वर फीसेंट 6
5. ब्लैक नैक वाइट स्वान 2
6. रेनबो लोरिकीट 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed