फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 bulls and one cow died due to electrocution in cow shed, management accused of negligence

Chandigarh News: गौशाला में करंट लगने से 7 सांड़-एक गाय की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
7 bulls and one cow died due to electrocution in cow shed, management accused of negligence
चंडीगढ़। मलोया के गोशाला में शनिवार सुबह सात सांड़ और एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई है। यह हादसा बिजली के तार से गोशाला के शेड और खंभे में करंट आने की वजह से हुआ। मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख मेयर हरप्रीत कौर बबला, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता व आयुक्त अमित कुमार भी पहुंचे। निगम आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह की है। स्थानीय पार्षद निर्मला देवी व उनके पति दिलावर ने बताया कि कुछ दिन पहले गोशाला के बिजली का मीटर खराब हो गया था, जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे मीटर से डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ दिया। यह तार गोशाला के शेड के ऊपर से गुजर रहा था। एक जगह कट होने की वजह से लोहे के शेड और उसके खंभों में करंट आ गया। जो भी सांड़ और गाय खंभे के साथ खड़े थे, उन्हें झटका लगा और उनकी मौत हो गई। जैसे ही उन्हें करंट लगा अन्य गायों ने भी चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद गोशाला के अंदर रह रहे लोग बाहर आए और उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक तार से करंट आ रहा था। लकड़ी के डंडे से तार को हटाया गया, जिससे अन्य 25 गायों की जान बच पाई। हादसे से लोगों में काफी रोष है। कुछ लोगों ने कहा कि गोशाला के प्रबंधकों की लापरवाही से ऐसा हुआ।
विज्ञापन


किसी को भी बख्शा नहीं जाएगाः हरप्रीत कौर बबला
हादसे के बाद एरिया पार्षद निर्मला देवी ने सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता को फोन किया। उन्होंने मेयर और निगम अधिकारियों को भी जानकारी दी। सभी मौके पर पहुंचे। सभी ने हादसे पर दुख जताया। आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही शहर में जितनी भी गोशालाएं हैं, सभी की जांच कराई जा रही है। सभी संबंधित एक्सईन को निर्देश दिए गए हैं कि वह जांच करें कि किसी तरह की बिजली का तार खुला न हो, जिससे भविष्य में हादसे की संभावना बने। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने भी इस पर दुख जताया और कहा कि आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि यह बेहद दुखद हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed