{"_id":"0439da3f463af850435cdf6a6440f05d","slug":"6-violation-in-sector-9-d-parking-lot-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-9 डी की पार्किंग में 6 वायलेशन मिले, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-9 डी की पार्किंग में 6 वायलेशन मिले, काटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने सोमवार को देर शाम सेक्टर-9 डी की पार्किंग के कुल छह अलग अलग वायलेशन के चालान काटे। यह कार्रवाई ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी के आदेश पर हुई।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मोहाली के फेज-9 स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार चोपड़ा ने निगम कमिश्नर को व्हाट्स एप पर दी थी। शिकायतकर्ता प्रदीप चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों को छोड़ने फन फैक्टरी आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान पार्किंग में उनसे 5 रुपये के बजाय 10 रुपये लिए गए। जब उन्होंने कहा कि रेट 5 रुपये है तो पार्किंग का कर्मचारी बहस करने लगा। बैंक प्रबंधक का कहना है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा जो पर्ची दी गई उस पर भी रेट काले रंग की स्याही से काटा हुआ था, ताकि किसी को पता न लगे।
विज्ञापन
सेक्टर-38 वेस्ट निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत मेयर अरुण सूद से भी की है। ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि सब इंस्पेक्टर संजय राणा टीम के साथ सेक्टर-9 की पार्किंग को चेक करने गए थे। जहां कुल छह वायलेशन पाए गए लेकिन ओवरचार्जिंग नहीं पाई गई। उनका कहना है कि कर्मचारियों ने वर्दी भी नहीं पहनी थी और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं चल रहे थे।